Surya Grahan 2024: 54 साल बाद सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, जानें भारत में क्या होगा इसका असर
Surya Grahan 2024: पिछले पांच दशक से अधिक समय बाद ऐसी स्थिति आई है, जब कई देशों में एक लंबी अवधि का सूर्य ग्रहण देखा गया। पांच घंटे 10 मिनट यानी ग्रहण की घटना के चलते आधे दिन तक अंधेरा। इतनी लंबी अवधि के चंद्र ग्रहण का भारत में क्या असर होगा? ये एक बड़ा सवाल है। खास बात ये है कि ये सूर्य ग्रहण ऐसे समय में लग रहा है, जब भारत में सोमवती अमावस्या का पर्व है।
सोमवार यानी आज रात 09.12 बजे से सूर्य ग्रहण लगा। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 10 मिनट है। दरअसल, ये सूर्यग्रहण एक दुर्लभ खगोलीय घटना है, क्योंकि आज से 54 साल पहले 1970 में दिखा था, जब पांच घंटे से अधिक समय तक ग्रहण की अवधि रही। ऐसे में इस सूर्य ग्रहण को लेकर भारत के लोगों के मन में कई सवाल हैं। जैसे कि सूर्य ग्रहण का असर भारत में होगा या नहीं। या फिर सूतक काल कब से लगा था, क्या भारत में ग्रहण के बाद स्नान करना है या फिर नहीं, ऐसे कई सारे सवाल हैं।

8 अपैल यानी सोमवार को भारतीय समयानुसार, 09 बजकर 12 मिनट पर सूर्य ग्रहण हुआ। जिसकी अवधि 02 बजकर 22 मिनट तक है। लेकिन ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। ज्योतिषाचार्यों को मुताबिक चूंकि सूर्यग्रहण पृथ्वी के दूसरे गोलार्ध में दिखेगा ऐसे में सूतक काल भी वहीं के लिए मान्य रहा।
इन देशों पर दिखा सूर्य ग्रहण
ये सूर्य ग्रहण साल का पहला ग्रहण है, जो कि पश्चिमी यूरोप, पैसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक, मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका (अलास्का को छोड़कर), कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में दिख रहा है। एशिया के देशों में ये नहीं दिखेगा। ऐसे में भारत पर इस सूर्य ग्रहण का असर नहीं होगा।
1970 में लगा था लंबा सूर्य ग्रहण
54 साल बाद ऐसा मौका है, जब यूरोप अमेरिका के देशों में एक लंबी अवधि का सूर्य ग्रहण होगा। इससे पहले उत्तरी अमेरिका में ऐसा पूर्ण सूर्य ग्रहण 1970 में लगा था. तब मेक्सिको, फ्लोरिडा, जॉर्जिया, साउथ कैरोलिना, नॉर्थ कैरोलिना, मैसाच्युसेट्स और कनाडा में लोगों ने पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा देखा गया था। खगोलविदों के मुताबिक 2024 के बाद अब यहां ऐसा सूर्य ग्रहण 2078 में दिखाई देगा।












Click it and Unblock the Notifications