Sunita Williams की 9 माह बाद धरती पर हो रही वापसी, NASA एस्‍ट्रोनॉट सुनीता विलियम्‍स के हो जाएंगे 'बेबी फीट'

Sunita Williams News: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री की सुनीता वि‍लियम्‍स और उनके सहकर्मी बुच की जल्‍द धरती वापसी होने वाली है। अंतरिक्ष यान खराब हो जाने के कारण दोनों अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर बीते नौ महीने से फंसे हुए हैं। हालांकि एस्‍ट्रोनॉट सुनीता विलियम्‍स और बुच विल्‍मोर को धरती पर वापस लाने के लिए नासा ( NASA) और एलन मस्‍क के स्पेसएक्स ने मानवयुक्त क्रू-10 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। जिसके बाद दोनों अंतरिक्ष यात्रियों का धरती पर जल्‍द वापसी की उम्‍मीद बढ़ गई है।

बता दें स्‍ट्रोनॉट सुनीता और बुच का ये मिशन महज 8 दिनों का था लेकिन बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आने के कारण वो वहीं फंस गए और 8 दिन का अंतरिक्ष का सफर 8 दिन का हो गया। धरती पर वापस आने पर दोनों यात्रियों की सेहत की चिंता विशेषज्ञों को सता रही है।

Sunita Williams

इसकी वजह है कि अंतरिक्ष पर लंबा समय बिताने के बाद धरती वापस आने पर दोनों के शरीर को काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है और कई असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। जिसमें बेबी फीट की समस्‍या प्रमुख है। सुनीता विलियम्‍स और बुच विल्‍मोर के बेबी फीट विकसित हो जाएंगे, जिससे धरती पर उनका चलना मुश्किल हो जाएगा। आइए जानते हैं आखिर क्‍या है ये बेबी फीट?

Sunita Williams की किस तारीख को होगी धरती पर वापसी?

पहले बता देंमिशन क्र-10 के चार एस्‍ट्रोनॉट्स क्रू-9 के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्‍स और बुच विल्‍मोर को धरती पर वापप लाने में मदद करेंगे। फ्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से फाल्कन 9 रॉकेट शुक्रवार 14 मार्च की शाम 7:03 बजे (स्थानीय समयानुसार) रवाना हुआ था और आज 15 मार्च को अंतरिक्ष यान इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचकर डाक करेगा। सुनीता और बुच क्रू-9 का कमांड संभालने से पहले कुछ दिन एजस्‍ट करेंगे इसके बाद लगभग 19 मार्च को वो दोनों यात्रियों को लेकर धरती के रवाना होंगे। हालांकि धरती पर वापसी की अभी कोई तारीख की घोषणा नासा ने नहीं की है।

Sunita Williams के हो जाएंगे बेबी फीट?

दरअसल,अंतरिक्ष से वापस आने पर अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्‍वी के गुरुत्‍वाकर्ष के साथ तालमेल बिठाना आसान नहीं होता है। अंतरिक्ष में लंबे समय से रहने के कारण कई शारीरिक समस्‍याएं होती हैं। अंतरिक्ष से धरती पर वापस आने पर सुनीता विलियम्‍स और बुच को धरती पर चलना मुश्किल हो जाएगा। 'NASA' के पूर्व अंतरिक्ष यात्री लेरॉय चियाओ ने न्‍यूजनेशन प्राइम को हाल ही में दिए इंटरव्‍यू में बताया कि अंतरिक्ष यात्री धरती पर लौटने के बाद उनके बेबी फीट विकसित करते हैं जिसकी वजह से धरती पर चल नहीं पाते हैं अपने आप संतुलन नहीं बना पाते हैं।

क्‍या होता है बेबी फीट?

अंतरिक्ष यात्रियों के बेबी फीट विकसित होने का मबलब है कि पैरों के तलवे बच्‍चों के जैसे मुलायम हो जाते हैं। पैरों के तलवे पर चलने के लिए जुड़े रहने वाले कॉलम अंतरिक्ष में रहने के कारण वो खो देते हैं। यानी पैरों के तलवे की मोटी और सख्‍त परत खो देते हैं। जिसके कारण उनके पैर बेबी फीट जैसे हो जाते हैं। हालांकि अंतरिक्ष यात्री लेरॉय चियासे ने बताया कि चिंता करने की आवश्‍यकता नही हैं कुछ दिनों में पैर के तलवे के कॉलम वापस डेवलेप हो जाते हैं और कुछ अंतराल के बाद सुनीता विलियम्‍स और उनके सहयोगी वापस सामान्‍य रूप से धरती पर चल सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+