अंतरिक्ष में Sunita Williams ने मनाया क्रिसमस, लोगों ने भेजे गिफ्ट, Nasa ने शेयर किया वीडियो
Sunita Williams: आज पूरी दुनिया में धूमधाम के साथ क्रिसमस (Christmas) मनाया जा रहा है। इस बीच, नासा ने अंतरिक्ष में क्रिसमस मनाने का एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) का वीडियो जारी किया है। सुनीता विलियम्स पिछले काफी लंबे वक्त से अपने साथी एस्ट्रोनॉट बुच विल्मोर के साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में हैं।
अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से सुनीता विलियम्स क्रिसमस की खुशियां फैला रही हैं। उनकी टीम ने अंतरिक्ष में इस त्योहार को मनाने की खास तैयारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल द्वारा हाल ही सुनीता और उनकी टीम को आवश्यक आपूर्ति का सामान एस्ट्रोनॉट्स के जरिए जरूरी डिलिवर किए थे।

इसमें क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए कुछ फेस्टिव आइटम्स और गिफ्ट्स भी शामिल थे। धरती से दूर होने के बावजूद सुनीता विलियम्स ने परिवार और दोस्तों के साथ जुड़ने पर खुशी जताई। नासा ने सुनीता विलियम्स का वीडियो यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है।
इस वीडियो में सुनीता विलियम्स और उनके साथी सदस्य एस्ट्रोनॉट्स इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में क्रिसमस मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पृथ्वी पर मौजूद पूरी दुनिया को क्रिसमस और नए साल की बधाई भी दी। सुनीता ने कहा, जैसा कि हम क्रिसमस मनाने के लिए तैयार हो रहे हैं। स्पेस स्टेशन पर मौजूद हमारे परिवार के सदस्यों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करने का यह शानदार समय है।
यहां हम सात लोग हैं और हम सभी मिलकर इसे सेलिब्रेट करने वाले हैं। विलियम्स ने आगे कहा कि क्रिसमस में उनके पसंदीदा पहलुओं में से एक छुट्टियों के सीज़न के साथ आने वाली त्यौहार की तैयारियां और नई उम्मीदें होती हैं। इस दौरान सभी लोग छुट्टियों में एकसाथ मिलते हैं और त्यौहार की तैयारी करते हैं।
ये भी पढ़ें: सुनीता विलियम्स का स्वास्थ्य हुआ बेहतर, NASA के लेटेस्ट फोटो में मुस्कुराते हुए धरती को निहारती आईं नजर












Click it and Unblock the Notifications