बाइडेन के साथ बैठक, ताइवान पर शी जिनपिंग ने दी धमकी, जो भी आग से खेलेगा, वो जल जाएगा

जो बाइडेन के साथ वर्चुअल शिखर सम्मेलन में शी जिनपिंग ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि, जो भी आग से खेलेगा, वो जल जाएगा।

वॉशिंगटन/बीजिंग, नवंबर 16: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच ऐतिहासिक वर्चुअल बैठक को लेकर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई थीं। जिसमें चीन के राष्ट्रपति ने खुले शब्दों में अमेरिका के राष्ट्रपति को ताइवान के मुद्दे पर धमकी दी है और कहा है कि, अगर कोई भी ''आग से खेलेगा, तो वो जल जाएगा''। जिसके बाद अब साफ हो गया है कि, अमेरिका और चीन के बीच आने वाले वक्त में तनाव बरकरार रहने वाला है।

बाइडेन को धमकी

बाइडेन को धमकी

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को चेतावनी दी है, कि ताइवान की स्वतंत्रता के लिए अमेरिकी समर्थन "आग से खेलने जैसा होगा"। चीन की सरकारी मीडिया ने मंगलवार को कहा कि, दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक वर्चुअल बैठक हुई है, जिसमें चीन ने साफ तौर पर अमेरिका को चेतावनी दी है, कि वो ताइवान के मुद्दे पर दूर रहे। इस बैठक के दौरान दोनों महाशक्तियों के बीच संघर्ष से बचने के लिए बेहतर संचार बनाने की अपील की गई। शी जिनपिंग से बात करते हुए जो बाइडेन ने कहा कि, उन्हें "गार्डराइल्स" विकसित करना चाहिए ताकि "यह सुनिश्चित हो सके कि हमारे देशों के बीच प्रतिस्पर्धा संघर्ष में नहीं हो, चाहे वो जान-बूझकर हो या फिर अनजाने में"।

बाइडेन को बताया पुराना दोस्त

बाइडेन को बताया पुराना दोस्त

बीजिंग से बोलते हुए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जो बाइडेन को "मेरा पुराना दोस्त" कहा, लेकिन कहा कि प्रतिद्वंद्वियों को अधिक बारीकी से काम करना चाहिए। शी जिनपिंग ने कहा कि, "चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका को संचार और सहयोग बढ़ाने की जरूरत है।" चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने अमेरिकी समकक्ष जो बाइडेन से कहा कि, चीन और अमेरिका को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए और शांति से सह-अस्तित्व में रहना चाहिए। शिखर सम्मेलन में बोलते हुए शी जिनपिंग ने एक मजबूत और स्थिर चीन-अमेरिका संबंध विकसित करने का आह्वान किया और द्विपक्षीय संबंधों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए आम सहमति बनाने और सक्रिय कदम उठाने के लिए बाइडेन के साथ काम करने की इच्छा जताई।

मानवाधिकार का मुद्दा उठा

मानवाधिकार का मुद्दा उठा

वहीं, बैठक के बाद व्हाइट हाउस ने कहा कि, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से कहा कि, उन्हें मानवाधिकारों के हनन पर "चिंता" है और ताइवान की स्थिति को बदलने के लिए "एकतरफा" कदमों के खिलाफ भी चेतावनी दी है। व्हाइट हाउस ने वर्चुअल बाइडेन-शी जिनपिंग शिखर सम्मेलन के बाद एक रीडआउट में कहा कि, ''राष्ट्रपति बाइडेन ने शिनजियांग, तिब्बत और हांगकांग में पीआरसी (चीनी कम्युनिस्ट पार्टी) के साथ-साथ मानवाधिकारों के बारे में चिंता व्यक्त की है''। अमेरिका की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ताइवान पर चीन की एकतरफा कार्रवाई को लेकर कड़ा विरोध जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+