सुल्तान इब्राहिम बने मलेशिया के नए राजा, जानिए इस इस्लामिक देश में कैसे होता है शासक का चुनाव?
मलेशिया में सुल्तान इब्राहिम इस्कंदर को नया राजा चुना गया है। वे 31 जनवरी, 2024 को वर्तमान राजा अल-सुल्तान अब्दुल्ला से पदभार ग्रहण करेंगे। सुल्तान इब्राहिम को 17 वां राजा चुना गया है।
मलेशिया में राजा का पद काफी हद तक औपचारिक है, लेकिन वे प्रधानमंत्री जैसी प्रमुख नियुक्तियों की देखरेख करते हैं। देश में लंबे समय तक राजनीतिक अस्थिरता के कारण हाल के वर्षों में राजशाही अधिक प्रभावशाली हो गई है।

मुस्लिम-बहुल देश मलेशिया में राजा का चुनाव हर 5 साल पर होता है। मलेशिया में राजा इस्लाम के प्रमुख और उसके सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्य करता है। मलेशिया एक संवैधानिक राजतंत्र है, जिसमें एक अनूठी व्यवस्था है। यहां 9 शाही परिवार के मुखिया 9 राज्यों के सुल्तान हैं, जो बारी-बारी से 5-5 साल के लिए राजा बनते हैं
नए राजा सुल्तान इब्राहिम इस्कंदर 64 साल के हैं और वो मलेशिया के दक्षिणी राज्य जोहोर से आते हैं। इब्राहिम धनी और शक्तिशाली जोहोर शाही परिवार से हैं, जिसका मुखिया अपनी निजी सेना की कमान संभालता है।
सुल्तान इब्राहिम दूसरे सुल्तानों के विपरीत राजनीति को लेकर काफी मुखर हैं। उनके प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ घनिष्ठ संबंध हैं और वे अक्सर मलेशियाई राजनीति पर टिप्पणी करते हैं। सुल्तान इब्राहिम ने अपनी पढ़ाई अमेरिका में की है।
मलेशिया में राजा की भूमिका को काफी प्रतिष्ठा दी जाती है, खासकर देश के मलय मुस्लिम बहुसंख्यकों के बीच। राजा के प्रति अवमानना भड़काने वाली आलोचना के लिए जेल की सज़ा हो सकती है।
आखिरी बार कोई जोहोर सुल्तान 39 साल पहले राजा बना था जब इब्राहिम के पिता सुल्तान इस्कंदर को 1984 में मलेशिया का आठवां राजा घोषित किया गया था।
गुप्त मतदान से चुने जाते हैं राजा
भले ही राजा बनने का तरीका पहले से तय होता है लेकिन इसके बावजूद एक गुप्त मतदान होता है। इस गुप्त मतदान में बैलेट पेपर का इस्तेमाल होता है। बैलेट पेपर में बस पहले से तय सुल्तान का नाम लिखा होता है।
हर सुल्तान को ये बताना जरूरी होता है कि क्या नामांकित व्यक्ति राजा बनने के लिए उपयुक्त है? राजा बनने के लिए उम्मीदवार को बहुमत मिलना चाहिए। जब वोटिंग के नतीजे घोषित हो जाते हैं तो बैलेट पेपर्स को सुल्तानों के सामने नष्ट कर दिया जाता है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications