अफगानिस्तान: काबुल में ऑस्ट्रेलियन एंबैसी के पास फिदायीन हमला, 13 की मौत
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बड़ा फिदायीन हमला हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने हमले में 13 लोगों की मौत हो जाने की पुष्टि की है। वहीं 13 से ज्यादा लोग घायल हुए है। हमला काबुल के ग्रीन जोन इलाके में हुआ, जहां कई देशों के दूतावास हैं। मंगलवार शाम को ऑस्ट्रेलियाई दूतावास के करीब एक फिदायीन हमलावर ने विस्फोटक से खुद को उड़ा दिया। खबरों के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि यहां इमारतों की खिड़कियों के शीशे चटक गए। अधिकारियों ने हमले में जान-माल के भारी नुकसान की आशंका जताई है। धमाके बाद सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर बताया है कि उन्होंने अफगानिस्तान में भारत के राजदूत मनप्रीत वोहरा से बात की है। वोहरा ने बताया है कि सभी भारतीय सुरक्षित हैं।

मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications