16 साल की नाबालिग दुल्हन के पति ने जब दोबारा की रेप की कोशिश तो भोंका चाकू, दुल्हन को हुई फांसी
ओमडुरमैनः 19 साल की नोरा हुसैन ने अपने पति की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि नोरा का पति उसके साथ जबरदस्ती सेक्स कर रहा था। मामला अदालत में पहुंचा तो सूडान के शहर ओमडुरमैन की एक अदालत ने नोरा को गुरुवार को फांसी की सजा सुना दी। तीन साल पहले नोरा का निकाह अहमद शबीर नाम के व्यक्ति के साथ किया गया था। निकाह के समय नोरा की उम्र 16 साल थी।

निकाह के खिलाफ थी नोरा हुसैन
बताया जाता है कि नोरा हुसैन का निकाह उसकी मर्जी के खिलाफ किया गया, वो इस निकाह के खिलाफ थी। निकाह के बाद वो खुश नहीं रहती थी, लेकिन पढ़ाई के कारण वो अपने घर पर ही रही। इस साल अप्रैल के महीने में नोरा ने अपनी 10वीं की पढ़ाई खत्म कर ली, 10 वीं की पढ़ाई खत्म होते ही नोरा को उसके पति के साथ जबरदस्ती भेज दिया गया।

मृतक के वकील ने कही ये बात
मृतक अहमद शबीर के वकील ने अदालत में बताया कि मई के महीने में नोरा हुसैन अपने पति के कमरे से भाग गई थी, जिसके बाद अहमद को गुस्सा आ गया। अहमद के एक रिश्तेदार ने नोरा को पकड़ लिया और अहमद ने रेप किया।

तीन मई से मोरा हुसैन जेल में बंद थी
दूसरे दिन अहमद ने फिर से नोरा का रेप करने की कोशिश की, इसी दौरान नोरा के हाथ चाकू लग गया और उसने अपने पति की हत्या कर दी। नोरा के वकील का कहना है कि अहमद शबीर ने कई बार नोरा को डराया और उसे कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुका था। पति की हत्या के बाद सूडान पुलिस ने नोरा को गिरफ्तार कर लिया। तीन मई से मोरा हुसैन जेल में बंद थी।

हजारों लोगों ने किया मोरा का समर्थन
अदालत में मोरा का फैसला सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। हजारों लोग नोरा का समर्थन कर रहे थे। नुरा हुसैन को न्याय दिलाने के सोशल मीडिया पर #JusticeForNoura कैंपेन चलाया जा रहा था, लेकिन अदालत में नुरा को फांसी की सजा सुना दी। सूडान की अदालत में इस्लामी कानून का पालन किया जाता है। नोरा हुसैन के वकीलों के पास अपील करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications