सूडान: फैक्ट्री में ब्लास्ट से 18 भारतीयों समेत 23 की मौत, विदेश मंत्री ने जताया दुख

Recommended Video

    Sudan में जोरदार blast, 18 Indians समेत 23 मजदूरों की मौत | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। सूडान की राजधानी खारतूम में एक फैक्ट्री के अंदर गैस टैंकर में हुए ब्लास्ट से 23 लोगों की मौत हो गई है। मरने में वालों में 18 भारतीय हैं। हादसे में 130 से ज्यादा लोग घायल हैं। जिनमें कई की हालत गंभीर है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा है कि हादसे में कई भारतीय मजदूरों की मौत हो गई है और कई घायल हैं। विदेश मंत्री ने अपने ट्वीट संदेश में 24 घंटे काम कर रहा आपातकाल नंबर भी शेयर किया है। इस नंबर पर फोन करके जानकारी ली जा सकती है, नंबर +249-921917471 है।

    Sudan ceramics factory fire At least 18 Indians among 23 people killed

    हादसा मंगलवार रात खारतूम के बहरी इलाके में एक सिरेमिक कारखाने सालूमि में हुई। कारखाने में एलपीजी टैंकर में हुए धमाके में 23 लोगों की मौत हो गई और 130 से अधिक घायल हो गए। सूडान में भारतीय दूतावास ने हताहतों की संख्या का उल्लेख किए बिना मंगलवार को हुई घटना में मारे गए भारतीयों के बारे में बताया। मंगलवार को दूतावास ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि कई भारतीय कामगार हताहत और घायल हैं।

    इस हादसे के बाद से 16 भारतीयों के लापता होने की खबर आ रही थी। भारतीय दूतावास ने विज्ञप्ति जारी कर 18 भारतीयों की मौत की बात कही है। सूडान स्थित भारतीय दूतावास से यह जानकारी दी गई है कि इस फैक्ट्री में 50 से ज्यादा भारतीय काम करते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+