सूडान: फैक्ट्री में एलपीजी टैंकर ब्लास्ट, 18 भारतीयों की मौत, दूतावास ने जारी किया इमरजेंसी नंबर
चेन्नई। सूडान के खार्तोउम में एक सेरेमिक फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 18 भारतीयों की मौत हो गई है। जो जानकारी दूतावास की तरफ से दी गई है उसके मुताबिक मरने वालों में छह, तमिलनाडु के रहने वाले हैं। तमिलनाडु के सीएम के पलानसामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा है कि वह अधिकारियों को इस मामले में निर्देश दें ताकि बाकी जानकारी मिल सके। इसके अलावा सूडान में स्थित दूतावास की तरफ से भी एक इमरजेंसी नंबर जारी किया गया है।

50 से ज्यादा भारतीय करते हैं काम
सुडान में एक फैक्ट्री में एलपीजी टैंकर ब्लास्ट हो गया था जिसकी वजह से यहां पर कई लोगों की जान चली गई है।खार्तोउम में स्थित भारतीय दूतावास की तरफ से जो जानकारी दी गई है उसमें कहा गया है कि सीला नाम की एक सेरेमिक फैक्ट्री में एलपीजी टैंकर ब्लास्ट की वजह से कई लोग घायल हो गए हैं। यहां पर करीब 50 से ज्यादा भारतीय भी काम करते हैं। जो रिपोर्ट्स आई हैं उसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। जो इमरजेंसी नंबर दूतावास की तरफ से जारी किया गया है वह सूडान का है और इस प्रकार है- +249-921917471। यह 24 घंटे ऑपरेट होने वाला इमरजेंसी नंबर है और इस पर कॉल करके कोई भी जानकारी हासिल की जानकारी हासिल की जा सकती है। इस घटना में कुल 23 लोगों की मौत हुई है और 130 लोग घायल हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications