OMG! खर्च निकालने के लिए छात्र-छात्राएं बन रहे हैं सेक्स वर्कर

लंदन। ब्रिटेन में छात्रों को लेकर एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसे जानने के बाद आप सोच में पड़ जाएंगे। जी हां यहां पढ़ाई के दौरान अपना खर्चा निकालने के लिए हर 20 में से एक छात्र या छात्रा देह व्यापार से जुड रहे हैं। यह सनसनीखेज खुलासा ऑनलाइन कराए गये एक सर्वे में हुआ है। सर्वे में सामने आया है कि बहुत सारे छात्र गुप्त रूप से इस पेशे का हिस्सा बन रहे हैं और इससे खुश भी है।

‘स्टूडेंट सेक्स वर्क प्रोजेक्ट' रिपोर्ट के अनुसार जिस्मफरोशी के इस धंधे में लड़कियों से ज्यादा लड़के शामिल हो रहे है। देह व्यापार के इस धंधे में वेश्यावृति, स्ट्रिपिंग, एस्कॉर्टिंग आदि शामिल हैं। स्वानसी यूनिवर्सिटी के आपराधिक न्याय एवं अपराध विज्ञान केंद्र के इस ऑनलाइन अध्ययन में पाया गया कि हर 20 में से एक कॉलेज छात्र-छात्रा पढ़ाई के दौरान देह व्यापार का हिस्सा रहे हैं।

जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक 6750 छात्र-छात्राओं पर यह रिसर्च किया गया। इस ऑनलाइन सर्वे में 5 प्रतिशत पुरुषों और 3.5 प्रतिशत महिलाओं ने देह व्यापार में शामिल होने की बात स्वीकार की। करीब 22 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्होंने इसके बारे में सोचा था मगर किया नहीं।

जिन लोगों ने इस धंधे में शामिल होने की बात स्वीकार की उन लोगों ने बताया कि वो एक अलग तरह का जीवन यापन करने के लिए इस पेशे को चुना है। जबकि 56 प्रतिशत ने कहा कि उन्हें अपने खर्चे निकालने थे। इसके अलावा दो तिहाई ने कहा कि वह अपने पाठ्यक्रम के खत्म होने के बाद अपना कर्ज कम करना चाहते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+