‘पैसे कमाने के लिए पागल हुए स्कूल’, चीन में बच्चों के सोने पर फीस वसूल रही प्राइवेट स्कूल, भड़के लोग
चीन में एक निजी स्कूल ने लंच ब्रेक के दौरान बच्चों से नींद की झपकी के लिए फीससस वसूलने का फैसला किया है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिणपूर्वी चीन के गुआंग्डोंग प्रांत में स्थित जिशेंग प्राइमरी स्कूल कथित तौर पर नए स्कूल वर्ष में छात्रों पर यह नई शुल्क लगाने को तैयार है।
SMP की रिपोर्ट के मुताबिक एक स्क्रीनशॉट से इस बता का खुलासा हुआ। दरअसल स्कूल ने अपने पैरेंट्स-टीचर्स वीचैट ग्रुप में इस नए फीस के बारे में बताते हुए एक नोटिस भेजा था। हालांकि नए शुल्क लेने कोई कारण नहीं बताया गया।

इस नोटिस के मुताबिक, इस अल्पकालिक नींद लेने के लिए भी स्कूल ने अलग-अलग शुल्क तय किया है। डेस्क पर सोने पर 200 युआन कक्षाओं में चटाई पर सोने पर 360 युआन और निजी कमरों में बिस्तरों पर सोने पर 680 युआन फीस लेने की बात कही गई।
स्कूल झपकी सत्र के दौरान छात्रों की देखभाल के लिए शिक्षकों के मौजूद रहने की व्यवस्था करेगा। हालांकि, यह अनिवार्य नहीं होगा। छात्र अपने लंच ब्रेक के दौरान घर वापस जाने का विकल्प भी चुन सकते हैं।
चीन स्थित समाचार मंच Xibu Juece के अनुसार, स्थानीय शिक्षा अधिकारियों ने कहा कि ये उनका निर्णय नहीं है, लेकिन उन्होंने कहा कि देश में निजी स्कूल इस तरह का कदम उठाने के लिए स्वतंत्र हैं।
स्कूल के स्टाफ के एक सदस्य ने स्थानीय मीडिया को दोपहर की झपकी के लिए छात्रों से फीस वसूलने की योजना की पुष्टि की। स्टाफ सदस्य के अनुसार, झपकी का शुल्क आधिकारिक नियमों के अनुरूप है और स्कूल व्यक्तिगत रूप से यह तय कर सकते हैं कि छात्रों से क्या शुल्क लिया जाए।
हालांकि निजी स्कूल के इस फैसले की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर कई लोग नींद के लिए लिए जाने वाली इस फीस सिस्टम पर नाराजगी जता रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कहा, "क्या यह मजाक है? स्कूल पैसा कमाने के लिए पागल हो गया है।"
एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह हास्यास्पद है। आगे स्कूल टॉयलेट जाने या सांस लेने के लिए शुल्क लेगा?"
एक ने यह भी कहा, "क्या मैं अकेला हूं जो यह नहीं समझ सकता कि छात्रों को अपने डेस्क पर सोने के लिए भुगतान क्यों करना पड़ता है?"












Click it and Unblock the Notifications