टेंशन हुई खत्म, अब टूटने के बाद अपने आप ठीक हो जाएगी मोबाइल की स्क्रीन
फोन की स्क्रीन इतनी नाजुक होती है कि एक बार गिरने से ही टूट जाता है। इस कारण नुकसान अलग होता है और खर्चा अलग लेकिन अब मार्केट में फोन की एक ऐसी स्क्रीन आने वाली है जो टूटेगी ही नहीं।
टोक्यो। फोन की स्क्रीन इतनी नाजुक होती है कि एक बार गिरने से ही टूट जाता है। इस कारण नुकसान अलग होता है और खर्चा अलग लेकिन अब मार्केट में फोन की एक ऐसी स्क्रीन आने वाली है जो टूटेगी ही नहीं। इस स्क्रीन की यही खासियत है कि जैसे ही फोन गिरेगा और स्क्रीन टूटेगी, वो बाद में अपने आप जुड़ जाएगी। जापान के एक छात्र ने इस स्क्रीन का आविष्कार किया है।

टोक्यो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर टाकूजो ऐडा के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने ये शोध किया है। उन्होंने इस शोध में दावा किया है कि ग्लास फोन स्क्रीन और अन्य नाजुक उपकरणों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस खास तरह के ग्लास को पॉलियर-थियोरेस कहा जाता है और टूटने के बाद ये केवल दबाने से ठीक हो जाता है। ये पॉवीमर ग्लास वैसे तो काफी मजबूत है लेकिन फिर भी टूटी जगहों पर मजबूती से दबाने से ये ठीक हो जाएगा।
जापानी छात्र ने इस ग्लास का आविष्कार गलती से किया था। यू यानागिसावा पॉलीमर से एक तरह का गोंद बनाना चाह रहे थे। गोंद बनाने के लिए उन्होंने जब पॉलीमर को काटा तो उसके दोनों किनारे आपस में जुड़ गए। इसके बाद उन्होंने 21 डिग्री सेल्सियस पर 30 सेकेंड्स तक उसे दबाकर रखा तो वो एक मजबूत शीट में बदल गए। उन्होंने इसकी पुष्टी के लिए कई बार इस प्रयोग को दोहराया।
इसके बाद उन्होंने इसे मोबाइल फोन में इस्तेमाल करने के बारे में सोचा। ये तो अभी मालूम नहीं है कि ये मोबाइल स्क्रीन कब मार्केट में आएगी, लेकिन ये काफी फायदेमंद रहने वाली है। इससे पहले कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय ने भी पॉलीमर को मोबाइल फोन की स्क्रीन के लिए इस्तेमाल किए जाने की वकालत की थी।
ये भी पढ़ें: Video: क्रिसमस पर एक एयरहोस्टेस ने दिया यात्रियों को 'तोहफा', पहले तो चौंके फिर मुस्कुराने लगे सभी












Click it and Unblock the Notifications