Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: क्रिसमस पर एक एयरहोस्टेस ने दिया यात्रियों को 'तोहफा', पहले तो चौंके फिर मुस्कुराने लगे सभी

क्रिसमस पर गिफ्ट देने का रिवाज बहुत पुराना है। हर किसी को अपने परिवार और करीबियों से क्रिसमस से तोहफे मिलते हैं लेकिन एक एयरहोस्टेस ने पहली बार यात्रियों को तोहफा दिया है।

मेलबर्न। क्रिसमस पर गिफ्ट देने का रिवाज बहुत पुराना है। हर किसी को अपने परिवार और करीबियों से क्रिसमस से तोहफे मिलते हैं लेकिन एक एयरहोस्टेस ने पहली बार यात्रियों को तोहफा दिया है। क्रिसमस से पहले अपने परिवार के पास जा रहे यात्रियों को एक एयरहोस्टेस ने तब चौंका दिया जब उसने सभी को अलग अंदाज में क्रिसमस विश किया।

Viral

वर्जिन ऑस्ट्रेलिया एयरलाइंस की कर्मचारी ने यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर गाना गाया। उसने पहले सभी को क्रिसमस की बधाई दी फिर सभी के लिए गाना गाया। एयरहोस्टेस बेथनी अपना काम कर रहीं थीं। उन्होंने अनाउंसमेंट किया और फिर क्रिसमस की बधाइयां दीं। फिर तुरंत उन्होंने गाना गाना शुरू कर दिया।

वहीं खड़ा एक यात्री पहले तो बेथनी को गाना गाता देख चौंक जाता है फिर वो भी मुस्कुराने लगता है। वो बाद में बेथनी के लिए तालियां भी बजाता है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस गाने को अब तक हजारों लोग देख और शेयर कर चुके हैं। लोगों ने कमेंट में बेथनी की आवाज की भी खूब तारीफ की है।

ये भी पढ़ें: दुनिया से जाते-जाते भी बच्चों का भविष्य सुरक्षित कर गई मां, लोगों की मदद से जुटाए लाखों रुपये

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+