7.3 तीव्रता वाले भूकंप से फिर हिला इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया तक महसूस हुए तेज झटके, अलर्ट जारी
सिडनी, 30 दिसंबर। इंडोनेशिया एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों से थरथरा उठा। यूरोपीय-भूमध्य भूकंपीय केंद्र (ईएमएससी) के मुताबिक भूकंप स्थानीय समयानुसार तड़के 3.25 बजे आया। झटका इतना तेज था कि उसके असर से मकानों में दरार आ गई है। स्थानीय प्रशासन ने सुनामी की चेतावनी जारी करते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। इस भूकंप का असर ऑस्ट्रेलिया में भी देखने को मिला है। जियोसाइंस ऑस्ट्रेलिया के अनुसार गुरुवार को रिक्टर पैमाने पर 7.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र दिली से लगभग 250 किमी उत्तर पूर्व और बांदा सागर में इंडोनेशिया के मालुकु द्वीपों से 50 किमी पूर्व में था।

ऑस्ट्रेलिया के तटीय शहर डार्विन में कई मिनटों तक झटके महसूस किए गए, जिसमें मुख्यमंत्री माइकल गनर सहित कई स्थानीय लोग जाग गए। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने झटके महसूस किए हैं, तो उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि यह बहुत भयानक एहसास था। यह बहुत लंबे समय तक रहा। झटका इतना तगड़ा था जिसे मैं कभी भी याद कर सकता हूं और मैंने डार्विन में यहां कुछ झटके महसूस किए हैं। उन्होंने आगे कहा, 'मैं ऊपर के फ्लोर पर रहने वालों के बारे में सोच रहा हूं, अगर आप कुछ मंजिलों पर होते तो आपको यह काफी नाटकीय रूप से महसूस होता।'
यह भी पढ़ें: सूरज में विस्फोट के बाद उठा बड़ा भू-चुंबकीय तूफान, 24 घंटे के अंदर टकराएगा पृथ्वी से
एलन एंडरसन ने फेसबुक एक पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा, भूकंप ने डार्विन को हिलाकर रख दिया लेकिन सब ठीक है और कोई नुकसान नहीं हुआ है। हमारी इमारतें वास्तव में हिल गई। यह किसी को जगाने का एक डरावना तरीका था। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नोवा पेरिस ने सोशल मीडिया पर भूकंप के बारे में जानकारी दी है। कार्ल लिजेंडर्स ने कहा, अब डार्विन के लिए इतनी ही नींद काफी है। क्या भूकंप था, बहुत दूर था लेकिन झटके 1 मिनट से अधिक समय तक महसूस हुए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुनामी की चेतावनी की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है, न ही इंडोनेशिया में हताहत या क्षति हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications