इंडोनेशिया में 6.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी
नई दिल्ली। इंडोनेशिया के सुलवेसी द्वीप में भूकंप के तेज झटके महूसस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई है। भूकंप और उसकी तीव्रता मापने वाली अमेरिकी एजेंसी यूनाइटेड स्टेट्स जिओलॉजिकल सर्वे ने कहा कि भूकंप का केंद्र धरती से 43 किलोमीटर नीचे था। भूंकप का केंद्र गोरोनतालो प्रांत से 280 किलोमीटर दक्षिण में था। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक इसमें अभी किसी नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटके भारतीय समय के मुताबिक शाम 5 बजकर 10 मिनट पर आए।

इंडोनेशिया की जियोफिजिक्स एजेंसी ने मोरोवली जिले में तटीय समुदायों के लिए सुनामी की एक चेतावनी जारी की लेकिन हताहत या नुकसान के बारे में तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है। हालांकि, यूएसजीएस ने कमजोर निर्माण या गलत ढांचों को नुकसान की संभावना जताई है।












Click it and Unblock the Notifications