Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

टर्की और ग्रीस में 6.7 तीव्रता का भूकंप, कई लोग घायल, सुनामी ने बढ़ाई दहशत

एथेंस। ग्रीस और टर्की शुक्रवार की सुबह भूकंप आया है जिसकी तीव्रता रिक्टर स्‍केल पर 6.7 मापी गई है। इस भूकंप में जहां अभी तक दो लोगों की मौत की खबरें हैं तो वहीं कई लोग घायल हैं। कहा जा रहा है कि भूकंप के बाद यहां पर सुनामी भी आई है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे की ओर से कहा गया है कि भूंकप टर्की के दक्षिणी पश्चिकी वेस्‍ट कोस्‍ट में स्थित बोडरुम और ग्रीस के कोस द्वीप में आया था।

 टर्की और ग्रीस में 6.7 तीव्रता वाला भूकंप, कई लोग घायल, भूकंप के बाई सुनामी भी

भूकंप के बाद आए 20 से ज्‍यादा झटके

कोस द्वीप के मेयर जॉर्ज्स कायरिटीजकी ओर से जानकारी दी गई है कि भूकंप की वजह से यहां पर दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं कोस में कई लोग घायल हैं। सोशल मीडिया पर इस भूकंप की फोटोग्राफ शेयर की जा रही है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस भूकंप की वजह से बड़े स्‍तर पर नुकसान हुआ है। भूकंप का केंद्र टर्की के 10.3 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित बोडरुम में था। यह जगह ब्रिटिश पर्यटकों के बीच खासी मशहूर है। इसके अलावा ग्रीस के 16.2 किलोमीटर दूर पूर्व में स्थित कोस द्वीप था। भूकंप के बाद घबराए लोग सुरक्षित जगहों पर भागते नजर आए। अधिकारियों के अनुसार भूकंप के बाद अब तक 20 से ज्यादा झटके महसूस हो चुके हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+