पेरिस हमलों से पहले ओबामा कह रहे थे आईएसआईएस नहीं रहा ताकतवर

वाशिंगटन। अमेरिका और आईएसआईएस, एक ताकतवर देश के लिए प्रतिष्‍ठा का विषय और जिसमें अमेरिका पूरी तरह से विफल हुआ। जिस समय पेरिस में आईएसआईएस हमलों को अंजाम देने जा रहा था अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा इसकी बढ़ती ताकत को मानने से इंकार कर रहे थे।

barack-obama-isis

एबीसी न्‍यूज चैनल को दिए इंटरव्‍यू में ओबामा से सवाल पूछा गया था कि क्‍या आईएसआईएस अपनी ताकत बढ़ा रहा है। इस पर ओबामा ने साफ इंकार कर दिया। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें नहीं लगता कि आईएसआईएस और ताकतवर हो रहा है।

ओबामा ने इस इंटरव्‍यू में कहा कि शुरुआत से ही अमेरिका इस बात को लेकर निश्चित था कि उसका मकसद आईएसआईएस को सीमित करना है। अमेरिका ने ऐसा कर दिखाया है।

ओबामा ने दावा किया कि आईएसआईएस को इराक में जमीन तलाशना भी मुश्किल हो रही है। सीरिया में अगर आईएसआईएस आएगा जो फिर उसे छोड़कर जाना पड़ेगा। ओबामा ने यह भी दावा किया कि अब आपको इस क्षेत्र में आईएसआईएस की मौजूदगी पहले की तरह नजर नहीं आएगी।

ओबामा ने इंटरव्‍यू में इस बात को स्‍वीकार किया कि अमेरिका अभी आईएसआईएस पर पूरी तरह से नियंत्रण कर इसके ढांचे को खत्‍म करने में सफल नहीं हो सका है। ओबामा के मुताबिक इस बात की पूरी कोशिश है कि संगठन में ज्‍यादा से ज्‍यादा विदेशी लड़ाके शामिल न हो पाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+