ऑस्ट्रेलिया: शहर से 140 किलोमीटर दूर हुआ युवक का एक्सीडेंट, दो दिन चला, अपना पेशाब पी कर बचाई जान
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया में एक शख्स का कार एक्सीडेंट हो गया। उसके साथ जो हुआ उस पर कोई यकीन नहीं करेगा लेकिन उसकी बताई ये दास्तां सच्चीहै। खुद को जिंदा रखने के लिए इस शख्स को अपना ही पेशाब पीना पड़ा। तकनीशियन थॉमस मेसन नॉर्दर्न टेरिटरी और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया सीमा के पास एक दूरदराज के समुदाय में पिछले हफ्ते काम करे रहे था। नौकरी खत्म करने के बाद, वह यूलरा के पास एक रिमोट ट्रैक चला रहा था, उसने जंगली ऊंटों के झुंड से बचने के लिए अपनी कार का रास्ता बदल लिया। इसके थोड़ी ही देर बाद उसका एक्सीडेंट हो गया।

इस एक्सीडेंट में मेसन को चोट नहीं आई लेकिन वो ऑस्ट्रेलिया की ऐसी जगह था जहां पानी तक नहीं मिलता। पुलिस ने कहा कि वो पिछले बुधवार को नॉर्दर्न टेरिटरी के निकटतम शहर से लगभग 150 किलोमीटर दूर फंसा हुआ था। वह दो दिन से अधिक पैदल चला और अपनी जान बचाने के लिए अपना ही पेशाब पिया। मेसन का फोन भी गायब हो गया था। वो कुछ जोड़ी कपड़े और टॉर्च के सहारे चल पड़ा।
उन्होंने कहा, "गंदी सड़क पर लगभग तीन या चार बार हुआ था कि मैं पूरी तरह से ऊब चुका था और रुकने को तैयार था। इतना ही नहीं मेसन के माता-पिता परेशान थे कि दो दिन से उनका बेटा घर नहीं आया तो गैरी और डेबी मेसन को लगा कि कुछ गलत हुआ है। खूब चलते रहने के बाद उसे 140 किलोमीटर पर एक हाईवे दिखा और फिर उसे वहां मदद मिली। इसके बाद उसका इलाज कराया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications