#NiceAttack: पीएम मोदी ने मृतकों के प्रति जताई संवेदना कहा, हम फ्रांस के साथ हैं
नई दिल्ली। आतंकी हमले के बाद प्रेसिडेंट फ्रांस ओलांद ने प्रेसवार्ता में कहा कि देश ऐसे हमलों से डरने वाला नहीं है। हम दहशतगर्तों का डटकर मुकाबला करेंगे। ओलांद ने कहा कि पेरिस अटैक के बाद लगी स्टेट ऑफ़ इमरजेंसी तीन महीने और बढ़ा दी गई है।
खबर है कि अमेरिकी प्रेसिडेंट बराक ओबामा ने फोन पर घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में हम फ्रांस के साथ हैं। तो वहीं पीएम मोदी ने भी ट्विटर पर मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए फ्रांस के साथ खड़े होने की बात कही है।
आपको बता दें कि फ्रांस के नीस में जब फ्रेंच नेशनल डे का समारोह चल रहा था तब एक व्यक्ति ट्रक लेकर समारोह में घुस गया और लोगों को रौंद डाला।
फ्रेंच नेशनल डे आंतकी ने ली 80 लोगों की जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर ने लोगों को रौंदने के बाद फायरिंग भी की। हमले में कम से कम 80 लोगों की मौत हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications