पेरिस हमलावारों का आखिरी वीडियो, ब्रिटेन पर हमले को तैयार आईएसआईएस
पेरिस। 13 नवंबर का फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए आतंकी हमलों में शामिल आईएसआईएस के आठ हमलावरों का वीडियो ऑनलाइन जारी किया गया है। आईएसआईएस की ओर से जारी इस ऑनलाइन वीडियो में आठ हमलावरों की फोटो के साथ उनके नाम भी दिए गए हैं। आपको बता दें कि इन हमलों में 130 लोगों की मौत हो गई थी।

यह वीडियो आईएसआईएस ने खुद अपने ही चैनल टेलीग्राम के जरिए जारी किया है। माना जा रहा है कि इस वीडियो को सीरिया के शहर रक्का में शूट किया गया है। रक्का आईएसआईएस का अहम गढ़ है।
नाम बदलकर एजेंसियों को धोखा देते आतंकी
इस वीडियो में हमले के मास्टरमाइंड अब्देलहमीद अबाउद की भी एक फोटो है।
आईएसआईएस का स्ट्रांग मीडिया विंग
हालांकि फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने इस वीडियो पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से साफ इंकार कर दिया है। साथ ही फ्रांस के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से भी कोई बयान इस पर नहीं दिया गया है। जबकि गृह मंत्रालय की ओर से इस पर बयान का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications