मेरे निजी फोटो और चैट..., ट्विटर यूजर के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं जिलिंगो की बर्खास्त CEO अंकिती बोस
मेरे निजी फोटो और चैट..., ट्विटर यूजर के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं जिलिंगो की बर्खास्त CEXO अंकिती बोस
नई दिल्ली, 28 मई: सिंगापुर के बिजनेस-टू-बिजनेस फैशन स्टार्टअप जिलिंगो से वित्तीय अनियमितता की शिकायत के बाद निकाली गईं अंकिती बोस को अब अपनी तस्वीरें और चैट के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया है। अंकिती बोस ने एक ट्विटर यूजर के खिलाफ इसको लेकर प्रोटेक्शन का आदेश मांगा है। बोस का कहना है कि उनकी तस्वीरें, चैट और दस्तावेज तक उनकी सहमति के बिना एक्सेस कर साझा किए गए थे।

इंस्टा पर लिखी है पोस्ट
अंकिती बोस ने इंस्टाग्राम पर लिखी अपनी एक पोस्ट में कहा है कि उनकी निजी तस्वीरें, चैट और कुछ दस्तावेज उनकी मर्जी के बिना गलत तरीके से सर्कुलेट किया गए हैं। जिनको कई तरह से तोड़ मरोड़कर इंटरनेट पर चलाया जा रहा है, जो कि पूरी तरह फर्जी हैं।

नहीं पता ये सब कौन कर रहा है
अंकिती ने आगे कहा है- मुझे नहीं पता यह सब कौन कर रहा है लेकिन इसके चलते मैं बीते सात दिन से परेशान हूं। इसको लेकर मैंने सिंगापुर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और ट्विटर यूजर से प्रोटेक्शन ऑर्डर की मांग की है।
बीते हफ्ते की गई थीं बर्खास्त
सिंगापुर के बिजनेस-टू-बिजनेस फैशन स्टार्टअप जिलिंगो ने बीते सप्ताह शुक्रवार को को-फाउंडर और सीईओ अंकिती बोस को वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों की जांच के बाद उनकी बर्खास्तगी का ऐलान किया है। अंकिती ने इसको लेकर ट्विटर पर पोस्ट किए एक लेटर में कहा, मुझे एक गुमनाम व्हिसल ब्लोअर की शिकायत के आधार पर 31 मार्च से सस्पेंड कर दिया गया था और आज मुझे सूचित किया गया है कि मेरे एम्प्लॉयमेंट को अन्य बातों के साथ-साथ इनसबऑर्डिनेशन (ऑर्डर नहीं मानना) के आधार पर खत्म कर दिया गया है। बता दें कि अंकिती बोस और कंपनी के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर ध्रुव कपूर ने 2015 में जिलिंगो की शुरुआत की थी। ये कपड़े के बिजनेस से जुड़े लोगों और फैक्ट्रीज को टेक्नोलॉजी प्रोवाइड करता है।












Click it and Unblock the Notifications