बांग्लादेशः अष्टमी स्नान में भगदड़, 10 श्रद्धालुओं की मौत
ढ़ाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भयानक भगदड़ में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। घटना नारायणगंज जिले में हुई यहां वार्षिक आष्टमी स्नान के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। अष्टमी स्नान के दौरान मची भगदड़ में कम से कम 10 हिंदुओं की मौत हो गई। जबकि 50 अन्य घायल हो गए।पुलिस के मुताबिक इस स्नान के दौरान बड़ी तादाद में लोग जुटे थे।

जानकारी के मुताबिक स्नान सुबह 5.48 बजे से शुरू हुआ। लेकिन स्नान शुरू होने के कुछ ही घंटों के भीतर श्रद्धालुओं की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ गई। जिसके बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं की16 पंक्तियां बना दी, लेकिन लोग जल्दी-जल्दी के चक्कर में घाट की ओर भागने लगे। इसी दौरान सवा नौ से दस बजे के बीच भगदड़ मच गई।
आपको बता दें कि ढाका से 20 किलोमीटर दूर लंगलबंद में ब्रह्मपुत्र नदी में हर साल अष्टमी के स्नान के लिए हजारों की तादात में हिंदू श्रद्धालु इक्ट्ठा होते हैं। इस बार भी यहां लगभग 10 लाख लोग स्नान के लिए जुटते थे, लेकन अचानक भगदड़ मच गई और 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। मरने वालों में सात महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं और सभी की उम्र 50 साल से ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications