Yemen Stampede: यमन में आर्थिक मदद वितरण कार्यक्रम में भगदड़, 85 की मौत, दर्जनों घायल

Yemen Stampede:यमन में बीती रात बड़ा हादसा सामने आया है, यहां आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम के दौरान भगदड़ में 85 लोगों की मौत हो गई है जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं.

yemen

Yemen Stampede: यमन सना शहर में बड़ा हादसा सामने आया है, यहां वित्तीय सहायता के वितरण के दौरान भगदड़ हो गई है। इस भगदड़ में 85 से अधिक लोगों की मौत हो गई है जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा यमन की राजधानी में बुधवार की रात हुआ है।

अल मसीराह टीवी न्यूज के अनुसार इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं जिसमे से 13 की हालत काफी गंभीर है। विद्रोही सगठन हाउती द्वारा नियंत्रित गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि जब रमजान के पवित्र माह के दौरान व्यापारियों द्वारा दी गई आर्थिक मदद को मुसलमानों में वितरित किए जाने का कार्यक्रम चल रहा था, इसी दौरान भगदड़ मच गई।

इस कार्यक्रम का आयोजन एक स्कूल में किया गया था, जहां सैकड़ों लोग हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। रिपोर्ट की मानें तो यहां लोगों को 5000 यमन रियाल वितरित किया जा रहा था जोकि प्रति व्यक्ति तकरीबन 9 डॉलर था। दो चश्मदीदों का कहना था इस पैसे को लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन दो व्यापारियों ने किया था, इन दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई है। रिपोर्ट के अनुसार सैकड़ों की संख्या में लोग पैसा लेने के लिए स्कूल में इकट्ठा हुए। इसी दौरान भगदड़ मच गई। इस हादसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

एएफपी न्यूज एजेंसी के अनुसार हादसे में 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को अल थोरा अस्पताल में भर्ती कराया या है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद देशभर में लोगों में गुस्सा है। बता दें कि यमन का शहर सना 2014 से विद्रोही संगठन हाउथी के नियंत्रण में है। हाउथी ने यहां की सरकार को विस्थापित कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+