Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चोरी का प्लान बनाते हुए मिला दिया पुलिस को फोन, फिर वो हुआ जो सपने में भी नहीं सोचा होगा

चोरी का प्लान बनाते हुए गलती से मिल गया पुलिस का नंबर,

नई दिल्ली। स्टैफोर्डशायर में चोरी करने की योजना बना रहे दो चोरों के साथ कुछ ऐसा हुआ कि अपने प्लान में तो वो कामयाब हुए ही नहीं साथ ही गिरफ्तार भी हो गए। जब दोनों बैठकर चोरी करने की योजना तैयार कर रहे थे तो अनजाने में हुई एक गलती से फोन पुलिस को मिल गया। पुलिस ने पूरी योजना के बारे में सुन लिया और फिर दोनों जेल भेज दिए गए।

सोफे पर रखा था फोन

सोफे पर रखा था फोन

स्टैफोर्डशायर लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ डर्बेशायर पुलिस ने सोशल मीडिया पर बताया है कि दो लोग चोरी की योजना बना रहे थे। एक शख्स जो कि सोफे पर बैठा था, उसके नीचे उसका फोन रखा था। उसे पता नहीं चला और फोन से पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर 999 मिल गया।

पुलिस ने फोन उठाया तो चल रही थी चोरी की प्लानिंग

पुलिस ने फोन उठाया तो चल रही थी चोरी की प्लानिंग

पुलिस कंट्रोल रूम में फोन उठाया गया तो बातें कुछ संदेहादास्पद लगीं। इसके बाद पूरी बातचीत पुलिस ने सुनी और दोनों की लोकेशन को ट्रेस कर उनकी गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए गए। जब पुलिस पहुंची और उनकी ही रिकॉर्डिंग उनको सुना दी गई तो दोनों को अहसास हुआ कि फोन उनके नीचे था और इसी दौरान नंबर डाल हो गया।

 ये दुनिया के सबसे बदकिस्मत चोर

ये दुनिया के सबसे बदकिस्मत चोर

पुलिस के मुताबिक, दोनों को स्टोक ऑन ट्रेंट एरिया से गिरफ्तार किया गया है। जहां बैठकर वो चोरी की योजना बना रहे थे। इन दोनों की गिरफ्तारी को लेकर चीफ इंस्पेक्टर जॉन ऑवेन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ये लिखा कि ये दुनिया के सबसे बदकिस्मत चोर होंगे, जो इस तरह से गिरफ्तार हुए हैं। ऑवेन की पोस्ट काफी चर्चा मे हैं, इस पर हजारों लोगों ने कमेंट किए है।

ये भी पढ़ें-पाकिस्तान: चिड़ियाघर से निकल कराची की सड़कों पर दौड़ा शुतुरमुर्ग, वीडियो वायरल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+