पाकिस्तान: चिड़ियाघर से निकल कराची की सड़कों पर दौड़ा शुतुरमुर्ग, वीडियो वायरल
पाकिस्तान: चिड़ियाघर से निकल शुतुरमुर्ग ने कराची की सड़कों पर लगाई दौड़, वीडियो वायरल
नई दिल्ली। पाकिस्तान (Pakistan) के शहर कराची से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक शुतुरमुर्ग (Ostrich) सड़कों पर दौड़ता दिख रहा है। एक शुतुरमुर्ग को ऐसे सड़क पर दौड़ता देख लोग भी हैरान दिख रहे हैं और अपने वाहनों को बचाते दिख रहे हैं। दरअसल कराची के एक चिड़ियाघर से भागकर इस शुतुरमुर्ग ने सड़कों पर दौड़ लगाई, जिसका वीडियो सामने आया है।

कराची की सड़क पर शुतुरमुर्ग
कराची के कोरंगी नंबर-4 एरिया में ये शुतुरमुर्ग दौड़ता आया, जिसे बाद में जू के कर्मचारियों ने पकड़ लिया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि जू में जहां ये शुतुरमुर्ग था, वहां पानी भर गया और ये डरकर वहां से भाग निकला। चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने भी तुरंत ही इसका पीछा किया और इसे पकड़कर वापस जू ले आए।

हैरत में पड़ गए लोग
कराची के कोरंगी में जब अचानक लोगों ने शुतुरमुर्ग को सड़क पर देखा तो ठिठक गए। लोगों को समझ नहीं आया क्या करे, ऐसे में कुछ लोग गाड़ियां धीमी कर वीडियो बनाने लगे तो कुछ लोग बचकर तेजी से निकलते भी दिखे। सात जनवरी को ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
IFS प्रवीण ने शेयर किया है वीडियो
इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर प्रवीण कासवान ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए प्रवीण कासवान ने लिखा, कराची की सड़कों पर ये शुतुरमुर्ग मजे से दौड़ रहा है लेकिन बेचारे जानवर को नहीं पता था कि आगे क्या करना है। वो चिड़ियाघर से भागा था और बाद में चिड़ियाघर वालों की पकड़ में आ गया और उसे वापिस चिड़ियाघर भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें- सुशांत की मौत के बाद पहली बार किसी पार्टी में दिखीं रिया चक्रवर्ती, कुछ ऐसे आईं नजर
-
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
Bengaluru Video Viral: क्लास में प्रोफेसर ने छात्रा को कहा- 'मुझसे शादी करोगी', फिर चप्पलों से किया ऐसा हाल -
Jaipur Convocation Viral Girl: डिप्टी सीएम के सामने 'बेइज्जत कर इज्जत देना' कहने वाली लड़की कौन? -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच?












Click it and Unblock the Notifications