इंडोनेशिया की श्रीविजया एयरलाइंस का विमान उड़ान भरने के 4 मिनट बाद हुआ लापता, 50 लोग सवार थे
जकार्ता। Sriwijaya Air plane loses contact.इंडोनेशिया (Indonesia) की राजधानी जकार्ता (Jakarta) से उड़ान भरने के बाद श्रीविजया एयरलाइंस( Sriwijaya Air plane) का विमान शनिवार को लापता हो गया। इस विमान पर 62 लोग सवार बताए जा रहे हैं। विमान की खोज के लिए बचाव अभियान को शुरू कर दिया गया है। अभी तक फ्लाइट की लोकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
Recommended Video

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार शाम को जकार्ता के सोकार्नो-हट्टा हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। विमान से आखिरी बार संपर्क दोपहर 2.40 बजे हुआ था। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के चार मिनट बाद ही विमान से संपर्क टूट गया था। श्रीविजया एयर की फ्लाइट संख्या एसजे 182 में 62 यात्री सवार हैं। रेडार पर इस विमान को 10 हजार फीट की ऊंचाई मात्र एक मिनट में खोते हुए ट्रैक किया गया है।
इस विमान की खोज के लिए बचाव अभियान को शुरू कर दिया गया है। अभी तक फ्लाइट की लोकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। विमान का जिस जगह ATC से संपर्क टूटा वहां समुद्र है, इसलिए उस जगह खोजी जहाज भेज दिए गए हैं। जकार्ता से जो विमान गायब हुआ है, वो भी बोइंग का 737 मैक्स सीरीज का बतााया जा रहा है। इस विमान की सुरक्षा को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं।
कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने एक धमाके की आवाज सुनी। बीबीसी के मुताबिक एक स्थानीय मछुआरे ने हादसा होते हुए देखा, जिसके बाद वे अपने कैप्टन के साथ द्वीप पर वापस लौट गए। मछुआरे ने बीबीसी को बताया, विमान समुद्र में बिजली की तरह गिरा और पानी में जोरदार धमाका हुआ। हम पास में ही थे, विमान का कुछ मलबा हमारे जहाज से भी टकराया। वहीं, स्थानीय मीडिया के मुताबिक, थाउजैंड द्वीप समूह में मछुआरों ने शनिवार दोपहर को कुछ लोहे के टुकड़े देखे हैं, जिनके बारे में माना जा रहा है कि ये विमान के हिस्से हो सकते हैं।
शनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के एक अधिकारी बामबैंग सुरयो अजी का कहना है कि 'हम हादसे की सटीक जगह का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि आज रात तक इसका पता चल जाएगा। समुद्र की गहराई लगभग 20-23 मीटर है। उन्होंने स्वीकार किया कि समुद्र में एक जगह पर मलबा नजर आया है।
अक्टूबर 2018 में इंडोनेशिया का एक विमान दुर्घटना ग्रस्त हो गया था, जब लॉयन एयर बोइंग 737 मैक्स का विमान उड़ान भरने के 12 मिनट बाद ही जावा के सागर में गिर गया था। इस हादसे में 189 यात्री मारे गए थे। उसके थोड़े दिनों बाद ही बोइंग के 737 मैक्स मॉडल का एक और विमान इथियोपिया में दुर्घटना का शिकार हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications