राष्ट्रपति के भाई की कुल्हाणी से मार-मारकर बर्बर हत्या
कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के भाई की बर्बतापूर्वक कुल्हाडी से मारकर हत्या कर दी गयी है। राष्ट्रपति के भाई प्रियांत सिरिसेना की की व्यक्तिगत विवादों के चलते उनके गृहनगर में कुछ लोगों ने उनपर कुल्हाड़ी से हमला करके मार डाला।

प्रियांत सिरिसेना के भाई की गंभीर चोट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन गंभीर चोटों से उबरने में वो विफल रहे जिसके चलते अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस प्रवक्ता रुवन गुनासेकरा ने कहा कि गुरुवार की रात हुए हमले के बाद से ही प्रियांत सिरिसेना की हालत गंभीर चल रही थी तथा एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति सिरिसेना इस समय चीन के दौरे पर हैं. पूर्व राष्ट्रपतियों की तरह सिरिसेना ने अपने रिश्तेदारों को निजी सुरक्षा मुहैया नहीं करवाया है तथा उन्होंने अपनी सुरक्षा में भी भारी कटौती कर रखी है।
समाचार पत्र ‘कोलंबो गैजेट' में प्रकाशित रपट में गुनासेकरा के हवाले से कहा गया है कि हमले में लगे गंभीर जख्मों के कारण शनिवार को उनका 40 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। प्रियांत पेशे से एक कारोबारी थे। वहीं उनपर हमला करने वाले आरोपी लकमाल ने हमला करने के बाद पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications