दर-दर भटक रहे गोटाबाया, मालदीव में राहत नहीं, वहां भी विरोध प्रदर्शन

राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे आज सुबह अपने परिवार के साथ मालदीव पहुंचे थे। गोटाबाया ने बिना इस्तीफा दिए श्रीलंका से प्रदर्शनकारियों के डर से भाग गए।

माले, 13 जुलाई: श्रीलंका इस वक्त घोर राजनीतिक संकट के दौर से गुजर रहा है। वहीं, देश में प्रदर्शनकारियों के डर से राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे मालदीव भाग गए हैं। लेकिन, वहां भी गोटाबाया की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। जानकारी के मुताबिक, मालदीव में रहने वाले श्रीलंका के लोगों ने गोटबाया राजपक्षे के मालदीव आने पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। सोशल मीडिया में शेयर किए जा रहे वीडियो में श्रीलंकाई लोगों को माले में विरोध प्रदर्शन करते हुए दिखाया गया है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारों के साथ गोटाबाया के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

मालदीव में प्रदर्शन

मालदीव में प्रदर्शन


मालदीव में प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि गोटबाया राजपक्षे को वापस श्रीलंका भेजा जाए। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे आज अपने परिवार के साथ मालदीव पहुंचे थे। गोटाबाया ने बिना इस्तीफा दिए श्रीलंका से प्रदर्शनकारियों के डर से भाग गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका के राष्ट्रपति इस्तीफा देने की बात कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ श्रीलंका में मौजूदा आर्थिक संकट को लेकर जनता गोटाबाया के इस्तीफे की मांग कर रही है। बता दें कि, प्रदर्शनकारियों ने दो दिन पहले ही राष्ट्रपति आवास पर कब्जा जमा लिया था।

देश में इमरजेंसी लागू

देश में इमरजेंसी लागू

श्रीलंका के प्रधान मंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के आज मालदीव भाग जाने के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर देश में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी। बता दें कि, श्रीलंका में संविधान के अनुसार अगर राष्ट्रपति अगर इस्तीफा दे देते हैं, तो इन परिस्थितियों में प्रधानमंत्री को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया जाता है।

भाग गए गोटाबाया

भाग गए गोटाबाया

राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे बिना इस्तीफा दिए देश छोड़कर भाग गए हैं। इसके बाद श्रीलंका की जनता ने पीएम आवास को घेर लिया है। दूसरी तरफ पीएम आवास की सुरक्षा के लिए सेना ने हवाई पेट्रोलिंग शुरू कर दी थी।

देश की जनता देश के बड़े नेताओं से नाराज

देश की जनता देश के बड़े नेताओं से नाराज

खबरों के मुताबिक, देश की जनता गोटबाया राजपक्षे और रानिल विक्रमसिंघे से नाराज हैं और वे नहीं चाहते हैं कि, दोनों देश की कमान संभाले। इस वक्ता श्रीलंका में इमरजेंसी लागू कर दिया गया है। लोग सड़कों पर हैं, आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। फिर भी जनता पीएम आवास के बाहर डटे हुए हैं। वहीं, कोलंबो में श्रीलंकाई पीएम के आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों के इकट्ठा होने के दौरान हवा में गोलियों की आवाज सुनी गई। बता दें कि श्रीलंका में राष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद पीएम को देश का कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया जाता है, लेकिन गोटाबाया ने बिना राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिए देश छोड़कर भाग गए हैं। इस वक्त श्रीलंका में इमरजेंसी लागू है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+