डूबने से हुई श्रीदेवी की मौत, शरीर में था एल्कोहल: फॉरेंसिक रिपोर्ट
Recommended Video
नई दिल्ली। श्रीदेवी की मौत को लेकर फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आ गई है। यूएई के गल्फ न्यूज के मुताबिक, अभिनेत्री की मौत डूबने से हुई है। रिपोर्ट में श्रीदेवी के शरीर से एल्कोहल की मात्रा भी पाई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, शराब के प्रभाव की वजह से श्रीदेवी बाथरूम में अपना संतुलन खो बैठीं और बाथटब में गिर गईं और डूब गईं। 54 साल की उम्र में शनिवार देर रात दुबई में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वो एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं।
श्रीदेवी के साथ ही थे बोनी कपूर
खलीज टाइम्स की मानें तो श्रीदेवी की मौत के वक्त उनके पति बोनी कपूर उनके साथ थे। श्रीदेवी के पति बोनू कपूर शनिवार शाम को मुंबई से दुबई अपनी पत्नी को सरप्राइज डिनर देने गए थे। बोनी करीब शाम 5.30 बजे दुबई पहुंचे थे। वे जब कमरे में गए तो श्रीदेवी सो रही थीं। बोनी कपूर ने श्रीदेवी को जगाया और दोनों ने लगभग 15 मिनट तक एक दूसरे से बात की जिसके बाद बोनी कपूर ने उन्हें डिनर करने के लिए चलने को कहा।
श्रीदेवी ने नहीं खोला दरवाजा
खलीज टाइम्स की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि श्रीदेवी अपने पति के साथ डिनर करने से पहले तैयार होने वाशरूम में गई थीं। जब करीब 15 मिनट तक श्रीदेवी वाशरूम से बार नहीं आईं तो बोनी कपूर ने वाशरूम का दरवाजा खटखटाया। जब दरवाजे के दूसरी तर से कोई आवाज नहीं आई तो बोनी कपूर ने काफी प्रयासों से वाशरूम का दरवाजा खोला। अंदर श्रीदेवी पानी से भरे बाथटब में बेहोश पड़ी थीं।
आज मुंबई आ सकता है शव
बताया जा रहा है कि कानूनी औपचारिकताओं और पोस्टमार्टम के बाद आज (सोमवार) श्रीदेवी का शरीर उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा जिसके बाद उनका शव मुंबई लाया जाएगा। उनकी शव आज देर रात तक मुंबई आ सकता है। मुंबई में ही श्रीदेवी का अंतिम संस्कार होना है।