श्रीलंका में हालात बेकाबू, सोमवार रात पूरे देश में लगेगा कर्फ्यू

कोलंबो, 16 मईः श्रीलंका सरकार आज राज 8 बजे से कल मंगलवार सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाएगी। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। श्रीलंका आजादी के बाद से सबसे अधिक राजनीतिक-आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। राज्य में उपजे हालात की वजह से बड़े पैमाने पर श्रीलंका सरकार का विरोध हो रहा है। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में तेजी से वृद्धि के बीच सरकार ने कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।

200 से अधिक लोग हुए थे गिरफ्तार

200 से अधिक लोग हुए थे गिरफ्तार

इससे पहले पुलिस ने पिछले हफ्ते हुई हिंसा में नौ लोगों के मारे जाने के बाद 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कर्फ्यू उल्लंघन, जनता पर हमला करने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित विभिन्न आरोपो में 230 लोगों को गिरफ्तार किया था। श्रीलंका के डेली मिरर अखबार के अनुसार श्रीलंका के नवनियुक्त प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि वह सोमवार को द्वीप राष्ट्र के सामने आने वाले वित्तीय संकट का पूरा विवरण देंगे।

प्राथमिकता के अनुसार करेंगे काम

प्राथमिकता के अनुसार करेंगे काम

बता दें कि बीते हफ्ते रानिल को श्रीलंका का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। उन्होंने श्रीलंका की अर्थव्यव्यस्था को पुनः जीवंत करने का वायदा किया था। उन्होंने विपक्षी नेता साजिथ प्रेमदासा और उनकी पार्टी को एक गैर पक्षपाती सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है जो पारंपरिक संसदीय राजनीति से परे है। रविवार को ट्विटर पर अपने ट्वीट की एक शृंखला में विक्रमसिंघे ने कहा कि आर्थिक संकट के बीच देश में बहुत कुछ किया जाना बाकी है। इसके लिए उनकी सरकार प्राथमिकतानुसार काम कर रही है।

चार मंत्रियों की हुई नियुक्ति

चार मंत्रियों की हुई नियुक्ति

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता रानिल विक्रमसिंघे के गुरुवार को देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नए मंत्रिमंडल में चार मंत्रियों को नियुक्त किया। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री द्वारा और मंत्रियों की नियुक्ति की उम्मीद की जा रही है। इन्होंने देश में चल रही राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता से निपटने के लिए सभी राजनीतिक दलों से एक राष्ट्रीय सरकार बनाने के लिए मिलकर साथ काम करन का आग्रह किया।

अब बलविंदर का सउदी अरब में नहीं होगा सिर कलम, 2 करोड़ रुपये देकर जानिए कैसे बचेगी जान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+