अंतरराष्ट्रीय दबाव के आगे झुके श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना, 10 दिनों में शुरू करेंगे संसद
कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना अंतराराष्ट्रीय दबाव के आगे झुक गए हैं। सिरीसेना ने ऐलान किया है कि वह 10 दिनों के अंदर फिर से संसद का निलंबन खत्म करेंगे। सिरीसेना ने 26 अक्टूबर को रानिल विक्रमसिंघे को प्रधानमंत्री पद से हटाने के बाद संसद बंद कर दी थी। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया था। सिरीसेना ने रविवार को इस बात का ऐलान किया है। उन्होंने यह बात मानी है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा है कि वह संसद को दोबारा खोलें और नेतृत्व के संघर्ष का समाधान करें।

यूनाइटेड नेशंस ने कहा समस्या का हो जल्द समाधान
शुक्रवार को सिरीसेना ने संसद के स्पीकर से वादा किया था कि वह बुधवार को सभा बुलाएंगे। विक्रमसिंघे को 25 अक्टूबर को उनके पद से हटा दिया था। इसके साथ ही उन्होंने संसद भी बंद कर दी थी। हालांकि विक्रमसिंघे का कहना था कि वह अभी तक प्रधानमंत्री हैं और इसके साथ ही उन्होंने अपना पद छोड़ने से मना कर दिया था। विक्रमसिंघे ने मांग की थी कि संसद में बहुमत साबित करने के लिए वोटिंग कराई जाए। संसद बंद करने की वजह से वोटिंग नहीं हो पाई। श्रीलंका की संसद में 225 सदस्य हैं। यूनाइटेड नेशंस की ओर से अंतरराष्ट्रीय समुदाय की तर्ज पर ही श्रीलंका से मांग की है कि संसद को फिर से शुरू कर विक्रमसिंघे और राजपक्षे के बीच जारी संघर्ष को खत्म किया जाए।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications