'हम अपनी कमियों के लिए...', अर्जुन रणतुंगा के आरोपों पर श्रीलंकाई सरकार ने BCCI सचिव जय शाह से मांगी माफी
Sri Lanka govt on ACC chairman Jay Shah: श्रीलंका सरकार ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा (Arjuna Ranatunga) द्वारा की गई हास्यास्पद टिप्पणी पर एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह से औपचारिक रूप से माफी मांगी। श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने अजीबोगरीब बयान देते हुए श्रीलंका क्रिकेट की गिरावट के लिए जय शाह को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि जय शाह की वजह से श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड बर्बाद हो रहा है।
श्रीलंका के संसदीय सत्र के दौरान शुक्रवार (17 नवंबर) को श्रीलंका के दो मंत्री हरिन फर्नांडो और कंचना विजेसेकरा ने अर्जुन रणतुंगा के बयान पर खेद जताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिम्मेदारी बाहरी संस्थाओं के बजाय श्रीलंकाई प्रशासकों की है।

क्या कहा श्रीलंका के मंत्रियों ने?
मंत्री कंचना विजेसेकरा, "एक सरकार के रूप में हम एशियाई क्रिकेट परिषद के प्रमुख जय शाह के प्रति अपना खेद व्यक्त करते हैं। हम अपने संस्थानों की कमियों के लिए एशियाई क्रिकेट परिषद सचिव या अन्य देशों पर हाथ नहीं उठा सकते। यह एक गलत धारणा है।"
इस बीच पर्यटन मंत्री हरिन फर्नांडो ने कहा कि राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickremesinghe)ने श्रीलंका क्रिकेट पर लगाए गए प्रतिबंध को संबोधित करने के लिए जय शाह के साथ संचार शुरू किया है। मंत्री हरिन फर्नांडो ने आगाह किया कि आईसीसी प्रतिबंध के देश के लिए प्रतिकूल परिणाम हो सकते हैं। जिसका असर हमें अगले साल जनवरी में होने वाले अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप देखने को मिल सकता है।
उन्होंने कहा, "अगर आईसीसी का प्रतिबंध नहीं हटाया गया तो कोई भी टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका का दौरा नहीं करेगा। श्रीलंका को क्रिकेट टूर्नामेंट से एक पैसा भी नहीं मिलेगा।"
क्या दिया था अर्जुन रणतुंगा ने बयान?
अर्जुन रणतुंगा ने कहा था कि, 'एसएलसी अधिकारियों और जय शाह के बीच संबंधों के कारण, वे (बीसीसीआई) इस धारणा में हैं कि वे श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को कुचल सकते हैं और नियंत्रित कर सकते हैं। जय शाह श्रीलंका क्रिकेट चला रहे हैं। जय शाह के दबाव के कारण एसएलसी बर्बाद हो रही है। एक आदमी भारत में श्रीलंकाई क्रिकेट को बर्बाद कर रहा है। वह केवल अपने पिता के कारण शक्तिशाली है, जो भारत के गृह मंत्री हैं।''












Click it and Unblock the Notifications