श्रीलंका पुलिस ने ढेर किए 21 अप्रैल को हमलों में शामिल सभी आतंकी, पुलिस चीफ ने दी जानकारी
कोलंबो। श्रीलंका पुलिस के कार्यवाहक चीफ ने बताया है कि 21 अप्रैल को ईस्टर के मौके पर हुए हमलों में शामिल सभी संदिग्धों को या तो मार दिया गया है या फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। कोलंबो के फाइव स्टार होटलों और चर्चों पर हुए सुसाइड अटैक्स में 253 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें से 40 विदेशी नागरिक थे। इन हमलों की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली थी लेकिन देश की सुरक्षा एजेंसियों का कहना था कि हमलों में नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) के आतंकी भी शामिल थे।

आतंकियों का खतरनाक सामान भी जब्त
रक्षा मंत्रालय के चंदाना विक्रमारत्ने की ओर से एक ऑडियो स्टेटमेंट जारी किया गया है। विक्रमारत्ने देश के एक्टिंग इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस हैं। उन्होंने इसमें कहा है कि सुरक्षाबलों ने उस सामान को भी जब्त किया है जिसे आतंकी आने वाले समय में और हमलों के लिए कर सकते थे। इन हमलों की जांच में भारत की एजेंसियां भी सहयोग कर रही हैं। श्रीलंका आर्मी के मुखिया लेफ्टिनेंट जनरल महेश सेनानायके ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में दावा किया था कि आतंकी हमलों में शामिल हमलावर कश्मीर आए थे। उनका कहना है कि हमलावरों ने कश्मीर में ट्रेनिंग ली थी।
जम्मू कश्मीर पुलिस ने खारिज किया श्रीलंका का दावा
श्रीलंकन आर्मी चीफ का कहना है कि हमलावर कश्मीर के अलावा बेंगलुरु और केरल भी गए थे। लेकिन जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने इस बात को खारिज कर दिया है। दिलबाग सिंह ने कहा कि इस तरह का कोई भी रिकॉर्ड उनके पास नहीं है, जिनसे इस बात की तरफ इशारा मिलता हो कि आतंकियों ने हमले से पहले कश्मीर का दौरा किया था। डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा, 'उन्हें इस बात की कोई जानकारी अभी तक किसी भी राजनयिक संपर्क से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन जिनके नाम सोशल मीडिया पर आ रहे हैं या फिर लिए जा रहे हैं, उन्होंने कभी भी कश्मीर का दौरा नहीं किया।'
लोकसभा चुनावों से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए क्लिक करें
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications