पाब्लो हेजल: स्पेन का एक ‘आतंकी’ रैपर, जिसकी गिरफ्तारी पर वामपंथी संगठन पूरा देश जलाने पर आमादा हैं
स्पेन में आतंकी गीत लिखने के आरोपी वामपंथी रैपर पाब्लो हेजल की गिरफ्तारी के बाद पूरा देश जल रहा है। वामपंथी संगठन पूरे देश को जलाने पर आमादा हैं।
Spain Rapper Pablo Hasel Arrest Protest: बर्सिलोना: स्पेन में अपनी गीतों में आतंक को बढ़ावा देने के आरोपी वामपंथी रैपर की गिरफ्तारी के बाद पूरा देश जल उठा है। वामपंथी प्रदर्शनकारियों का उग्र-प्रदर्शन पूरे देश में आग लगाने पर उतारू है। कई शहरों में आगजनी हो रही है और लोग सार्वजनिक संपत्ति को जमकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोगों का ये गुस्सा रैपर पाब्लो हेजल (Pablo Hasel) की गिरफ्तारी के बाद हो रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि जिस रैपर की गिरफ्तारी के बाद स्पेन को लोग शहरों को फूंकने पर आमादा हैं, उस रैपर को कुछ हफ्ते पहले तक पूरा स्पेन भी नहीं जानता था। मतलब एक गुमनाम रैपर के लिए स्पेन जल रहा है।

पाब्लो हेजल, वामपंथी या आतंकी रैपर?
जिस रैपर के लिए स्पेन में बवाल मचा हुआ है, उसपर कई गंभीर आरोप हैं। इस रैपर का नाम है पाब्लो हेजल। आरोप है कि इस रैपर ने अपने गीतों में आतंकवाद का समर्थन करता है, आतंकवाद को ग्लोरीफाई करता है। इस रैपर को कई लोग गुंडा कहते हैं तो कुछ लोग तो इसे आतंकवादी तक कहते हैं, कुछ लोग इसे वामपंथी क्रांतिकारी कहते हैं, मगर जैसे ही इसकी गिरफ्तारी होती है, स्पेन के कई शहर जल उठते हैं। पाब्लो हेजल को कुछ हफ्ते तक कोई नहीं जानता था और ये रैपर छोटी मोटे ग्रुप्स और स्टेज शो किया करता था। इसकी गीतों में वामपंथी विचारधारा की गुंज उठती है लिहाजा इसे लोग वामपंथी रैपर भी कहते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पाब्लो हेजल अपनी गीतों के जरिए आतंकी विचारधारा को बढ़ावा देता है, लोगों को हिंसा करने के लिए उकसाता है और पाब्लो हेजल की गिरफ्तारी के बाद लोगों के इस आरोप को बल भी मिलता है।

रैपर पाब्लो हेजल पर पहले भी कई बार लोगों से मार पीट करने और कानून तोड़ने के आरोप लगे हैं। लेकिन इस बार पाब्लो हेजल ने अपने ट्वीट और गानों के जरिए पूर्व राजा जुआन कार्लोस प्रथम की आलोचना की है। वहीं, गानों के जरिए आतंकवाद को हवा देने के आरोप के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। स्पेन की एक अदालत ने तमाम सुनवाई और सबूतों के बाद पाब्लो हेजल को 9 महीने जेल की सजा सुनाई है। लेकिन, पाब्लो को जेल होते ही स्पेन जलने लगा। इस वामपंथी रैपर के कई कई शहरों के वामपंथी समर्थकों ने स्पेन को जलाना शुरू कर दिया है।
'आतंकवादी' के समर्थन में जल रहे शहर
पाब्लो हेजल के समर्थन में पिछले पांच दिनों से स्पेन जल रहा है। वामपंथी गुट के लोग दुकानों को निशाना बना रहे हैं और शहरों में आगजनी कर रहे हैं। स्पेन के मशहूर अलसचस टीवी चैनल पर वामपंथियों ने बम फेंका तो कई नेताओं के दफ्तरों पर हमला कर आग के हवाले कर दिया है। वामपंथी प्रदर्शनकारियों के छोटे छोटे ग्रुप लगातार कई शहरों में पुलिस के साथ उलझ रहे हैं और सार्वजनिक संपत्ति को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर रहे हैं। स्पेन की राजधानी मेड्रिड में सैकड़ों वामपंथी कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर पाब्लो की गिरफ्तारी का विरोध किया और पाब्लो को रिहा करने की मांग की। स्पेन पुलिस के मुताबिक अब तक 80 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रदर्शनकारी वामपंथी युवा जो पाब्लो के रैप को पसंद करते हैं उनका कहना है कि वो स्पेनिश कानून को नहीं मानते हैं और ऐसे कानून को रद्द कर देना चाहिए।

बार्सिलोना के मेयर ने प्रदर्शनकारियों से शांति की अपील की है। उन्होंने कहा है कि 'लोकतंत्र हमें शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की इजाजत देता है ना कि हिंसक प्रदर्शन करने की। फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन का मतलब शहरों को जलाना नहीं होता है। सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान और लोगों की दुकानों को निशाना बनाना कतई सही नहीं है, खासकर तब जब लोग कोविड की वजह से आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।' वहीं, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा है कि 'हिंसा लोकतंत्र पर हमला है'। वहीं, सत्ताधारी पार्टी की सहयोगी पार्टी लेफ्ट यूनाइटेड ने प्रदर्शनकारियों के हिंसक रवैये का समर्थन किया है और रैपर पाब्लो हेजल को सभी आरोपों से बरी करने की मांग की है।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications