चांद पर इंसान दफना सकेगा अपनी राख, जानिए कितने लगेंगे पैसे

न्यूयार्क। अगर कोई मरने के बाद अपनी राख को चांद पर दफनाने की ख्वाहिश रखता हो तो उसका यह सपना पूरा हो सकता है लेकिन इसके लिए काफी मोटी रकम खर्च करनी पड़ेगी।

एक इंडो अमेरिकन प्राइवेट कंपनी चांद पर इंसान की राख ले जाने के लिए स्पेसक्राप्ट लॉन्च करने की तैयारी में है। एक किलोग्राम राख को चांद पर ले जाने की कीमत 3 मिलियन डॉलर यानि लगभग 20 करोड़ रखी गई है।

moon spacecraft

चांद तक ले जाएगा मून एक्सप्रेस

मून एक्सप्रेस नाम की इस कंपनी के फाउंडर नवीन जैन हैं जिनको अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने इस तरह के बिजनेस का पहला लाइसेंस दिया है। मून एक्सप्रेस का पहला स्पेसक्राफ्ट 2017 में धरती के उपग्रह चांद पर उतरेगा।

चांद पर राख दफनाने की भारी मांग

न्यूयार्क पोस्ट के अनुसार, मून एक्सप्रेस चांद तक कमर्शियल कार्गो शुरू कर रहा है जिससे इंसान की राख को भी वहां दफनाने के लिए ले जाया जा सकेगा। एक किलो राख को चांद पर ले जाने के लिए मून एक्सप्रेस लगभग 20 करोड़ रुपए लेगी।

पोस्ट के अनुसार, अमेरिका में इस तरह की सेवा की मांग बहुत है। एक इंसान के दाह संस्कार के बाद लगभग 2-3 किलो राख बनती है। जिसके लिए लगभग 35 करोड़ से 55 करोड़ तक रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं।

मून एक्सप्रेस का सुनहरा भविष्य

इस बारे में कपंनी के को-फाउंडर नवीन जैन ने बताया कि उनके पास ग्राहकों की पहले से लंबी लिस्ट है। उन्होंने कहा कि अब तक जितने भी स्पेस मिशन हुए हैं वो सब सरकारी हैं लेकिन यह पहला प्राइवेट स्पेस मिशन होगा।

नवीन जैन ने इस बिजनेस के भविष्य के बारे में बताते हुए कहा, 'मून एक्सप्रेस के लिए बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं। इंसानों की अगर जिंदगी को बचाए रखना है तो स्पेस में जाना ही एकमात्र रास्ता है इसलिए आगे इस क्षेत्र में बहुत कुछ किया जा सकता है। चांद से हम बहुमूल्य सामान, धातु और पत्थर भी धरती पर ला सकते हैं।

इन तीनों ने सपने को बनाया सच

इस कंपनी को नवीन जैन ने 2010 में बॉब रिचर्ड्स और बार्ने पेल के साथ शुरू किया था। बॉब खुद आंतरिक्ष के ज्ञाता है जबकि नवीन जैन उद्योगपति होने के साथ साथ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और स्पेस टेक्नोलॉजी में भी गुरु हैं। तीसरे को-फाउंडर बार्ने पेल ने इस तरह के इनोवेटिव कमर्शियल स्पेसक्राफ्ट शुरू करने की योजना को मूर्तरूप देने में बड़ी भूमिका निभाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+