प्रधानमंत्री मोदी के लिए कोरियाई बच्चों ने गाया 'वैष्णव जन ते', देखें वीडियो
नई दिल्ली। उत्तर कोरिया की यात्रा के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया को राष्ट्रपति मून जे इन से मुलाकात की। यहां पीएम को सियोल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले व्यक्ति हैं। यहां एक और खास चीज हुई जब मोदी के लिए कोरियाई बच्चों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पसंदीदा गुजराती भजन वैष्णव जनतो गाया। ये भजन कोरियाई बच्चों के मुंह से सुनकर पीएम नरेंद्र मोदी मानो चकित रह गए।

सियोल शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने मोदी
गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दक्षिण कोरिया में सियोल शांति पुरस्कार दिया गया। बता दें कि ये पुरस्कार इससे पहले जर्मन चांस्लर एंजेला मार्केल और पूर्व यूएन चीफ बान की मून और कोफी अन्नान जैसी बड़ी हस्तियों को मिला है। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी इसे पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
कोरियाई बच्चों ने गाया गुजराती भजन
पीएम मोदी के दक्षिण कोरिया पहुंचने पर वहां के नन्हें स्कूल बच्चों ने भारतीय परिधानों में गुजरात भजन वैष्णव जनतो गाकर उनका स्वागत किया। पीएम तो इससे चकित हुए ही साथ ही ट्विटर पर विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रवीश कुमार ने जब इसका वीडियो शेयर किया तो लोगों ने इसे बहुत पसंद किया। ट्विटर पर लोग दक्षिण कोरिया की इस मेजबानी की तारीफ करते नहीं थक रहे।

साल 1990 से हुई सियोल पुरस्कार की शुरुआत
सियोल शांति पुरस्कार की शुरुआत साल 1990 में हुई थी। उस समय सियोल में 24वें ओलंपिक खेलों का आयोजन हुआ था। इन खेलों के समापन पर पुरस्कार की शुरुआत की गई। इस ओलंपिक में दुनियाभर के 160 देशों ने हिस्सा लिया था। इस पुरस्कार को देने का मकसद कोरियाई गणतंत्र के नागरिको में मौजूद शांति की भावना से दुनिया को रूबरू करवाना था। पीएम मोदी से पहले यह पुरस्कार यूएन के पूर्व मुखिया कोफी अन्नान, जर्मन चासंलर एंजेला मार्केल, अंतरराष्ट्रीय राहत संगठनों जैसे डॉक्टर्स विदआउट ब्रदर्स एंड ऑक्सफेम को दिया जा चुका है। दुनिया भर से करीब 1300 से ज्यादा लोगों को पुरस्कार के लिए नामित करने का प्रस्ताव भेजा जाता है।
-
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम












Click it and Unblock the Notifications