नहीं थम रही रफ्तार, दक्षिण कोरिया में मर्स के मामले बढ़कर 179
सियोल। दक्षिण कोरिया में मिडल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (मर्स) के बुधवार को चार नए मामले सामने आए, जिससे इस बीमारी से पीड़ितों की संख्या बढ़कर 179 हो गई है। हालांकि इससे किसी मरीज की मौत का नया मामला सामने नहीं आया है और इसलिए इससे मरने वालों की संख्या अब भी 27 बनी हुई है।

दक्षिण कोरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी बयान के अनुसार, मर्स से पिछले दो दिनों में मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
बयान के अनुसार, मर्स संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो चुके 13 मरीजों को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद अस्पतालों से छुट्टी पाने वाले मरीजों की संख्या 67 हो गई है। हालांकि मर्स पीड़ित 85 मरीजों का अब भी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
जिन लोगों को मर्स संक्रमण के संदेह में अलग रखा गया है, उनकी संख्या में भी कमी आई है। मंगलवार को जहां ऐसे लोगों की संख्या 3,103 थी, वहीं बुधवार को यह संख्या 2,805 रही। मर्स का पहला मामला सऊदी अरब में वर्ष 2012 में सामने आया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications