भारत ने लगाई फटकार तो 'पाकिस्तानपरस्त' हुंडई ने मांगी माफी, अरबों की डील कैंसिल होने का दावा

मारूति के बाद हुंडई मोटर का भारत में विशालकाय बाजार है और भारत में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा हुंडई की ही कार बिकती है।

नई दिल्ली, फरवरी 08: हुंडई कंपनी के पाकिस्तानपरस्त ट्वीट को लेकर भारत सरकार और भारत के लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और अरबों रुपये के डील कैंसिल हो गये हैं। वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय ने दक्षिण कोरिया के राजदूत को तलब किया है, जबकि भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चुंग उई योंग से फोन पर बात की है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुंडई के कश्मीर वाले ट्वीट के बाद लोगों ने बुकिंग कैंसिल करनी शुरू कर दी है।

कश्मीर पर ट्वीट, विदेश मंत्रालय सख्त

कश्मीर पर ट्वीट, विदेश मंत्रालय सख्त

भारत में दक्षिण कोरियाई राजदूत चांग जे-बोक को भारत सरकार ने कार निर्माता कंपनी हुंडई के कश्मीर पर विवादित ट्वीट के बाद तलब किया है। हालांकि, हुंडई कंपनी ने विवादित ट्वीट को जरूर हटा लिया है, लेकिन भारतीय सोशल मीडिया पर अभी भी कड़ी प्रतिक्रिया जताई जा रही है और लोग दावा कर रहे हैं, कि वो हुंडई कंपनी की गाड़ियों की जो बुकिंग की थी, वो कैंसिल कर रहे हैं। हुंडई कंपनी ने अपने पोस्ट में कश्मीर में अलगाववादियों को समर्थन किया था। वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट करते हुए दक्षिण कोरिया के राजदूत जे-बोक को समन करने और "अस्वीकार्य सोशल मीडिया पोस्ट" पर भारत की "कड़ी नाराजगी" से अवगत कराया है।

हुंडई ने किया था विवादित ट्वीट

आपको बता दें कि, दक्षिण कोरिया की कंपनी हुंडई की पाकिस्तानी यूनिट ने कश्मीर की आजादी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी और उसे थोड़ी ही देर के बाद हटा लिया गया था, लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर वो ट्वीट काफी वायरल हो चुका था और दुनियाभर में रहने वाले भारतीय लोग ट्वीट को लेकर गहरी नाराजगी जता रहे हैं और हुंडई कंपनी से सीधे तौर पर माफी मांगने की मांग कर रहे हैं। वहीं, कंपनी की तरफ से रविवार शाम को एक सफाई जारी की गई थी, लेकिन उस सफाई में माफी या खेद नहीं जताया गया था, जिसके बाद लोगों का गुस्सा और भड़क गया था। ट्वीटर पर लोगों ने जब हुंडई कंपनी से सवाल पूछने शुरू किए, तो हुंडई कंपनी लोगों को ही ब्लॉक करने लगी।

भारत की कड़ी प्रतिक्रिया

भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया कि, 'भारत अपने यहां कंपनियों को निवेश करने के लिए स्वागत करता है, लेकिन भारत चाहता है कि, सभी कंपनियां भारत की संप्रुभता और अखंडता को लेकर गलत और भ्रामक टिप्पणियों से बचे।' हालांकि, हुंडई कंपनी की तरफ से बाद में खेद भी जताया गया। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि, 'कथित कश्मीर एकजुटता दिवस वाला हुंडई मोटर कंपनी का ट्वीट हमने देखा और उसके फौरन बाद सियोल में हमारे राजदूत ने हुंडई कंपनी के हेडक्वार्टर से संपर्क किया और स्पष्टीकरण मांगा।' भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि, 'भारत की तरफ से साफ किया गया है कि, ये मुद्दा भारत की अखंडता से जुड़ा हुआ है।'

दक्षिण कोरिया सरकार ने मांगी माफी

दक्षिण कोरिया सरकार ने मांगी माफी

वहीं, भारत सरकार ने यह भी कहा है कि, दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चुंग यूई-योंग और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की, जिसमें दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री ने कहा कि उनके देश को "भारत के लोगों के साथ हुए अपराध के लिए खेद है"। वहीं, कार निर्माता हुंडई ने मंगलवार को दूसरा बयान जारी किया है, जिसमें कंपनी की तरफ से कश्मीर को लेकर किए गये विवादित ट्वीट पर "गहरा खेद" व्यक्त किया गया है। ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी ने कहा कि "इस अनौपचारिक सोशल मीडिया गतिविधि से भारत के लोगों को हुए किसी भी अपराध के लिए गहरा खेद है"। हुंडई कंपनी की तरफ से जारी किया गया ये दूसरा बयान था।

हुंडई का किया जा रहा बहिष्कार

हुंडई का किया जा रहा बहिष्कार

वहीं, माफी मांगने के बाद भी लोगों का गुस्सा अभी तक कम नहीं हुआ है और लोग अभी भी कंपनी के खिलाफ अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। सोशल मीडिया पर हुंडई कंपनी के बहिष्कार को लेकर बात की जा रही है और कंपनी को सबक सिखाने के लिए कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा है कि, वो हुंडई का आर्डर कैंसिल कर रहे हैं। एक ट्वीटर यूजर आशुतोष सोनी ने लिखा है कि, उन्होंने हुंडई कंपनी की सेडान कार बुक की थी, लेकिन अब उन्होंने बुकिंग रद्द कर दी है। उन्होंने लिखा है कि, उन्हें कार की डिलीवरी इसी महीने मिलने वाली थी। उन्होंने कहा कि, उन्होंने हुंडई कार को छोड़कर होंटा मोटर्स की कार खरीदी है।

भारत में हुंडई का है विशाल मार्केट

आपको बता दें कि, मारूति के बाद हुंडई मोटर का भारत में विशालकाय बाजार है और भारत में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा हुंडई की ही कार बिकती है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल हुंडई कंपनी ने भारत में करीब 5 लाख कार बेचे हैं। पिछले साल हुंडई मोटर्स कार ने साल 2028 तक भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के निर्माण के लिए 4 हजार करोड़ रुपये निवेश करने की बात कही थी। वहीं, विवाद के बाद पहले बयान में हुंडई ने कहा था कि, 'हम भारत के राष्ट्रवाद का सम्मान करते हैं और भारत हुंडई का दूसरा घर है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+