दक्षिण कोरियाः स्टेज पर महिला को बुलाकर राष्ट्रपति ने किया किस, वीडियो हुआ वायरल
सियोलः फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते तीन दिवसीय यात्रा पर दक्षिण कोरिया गए हैं, इस यात्रा के दौरान दुतेर्ते को काफी विवादों का सामना करना पड़ा रहा है। फिलिपीनो समुदाय के लोगों से मुलाकात के दौरान उन्होंने एक लड़की को किस किया, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना की जा रही है। राष्ट्रपति रॉड्रिगो का किस करते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

स्टेज शो का किया गया था आयोजन
राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते को अपने खर्चिले अंदाज के लिए जाना जाता है। दक्षिण कोरिया यात्रा के दौरान भी दुतेर्ते का ऐसा ही अंदाज देखने को मिला, उन्होंने एक स्टेज शो का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने दो महिलाओं को स्टेज पर बुलायाा। राष्ट्रपति के बुलावे पर दो महिलाएं स्टेज पर गई, जहां राष्ट्रपति दुतेर्त ने एक महिला के साथ किस किया।
राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते ने किया किस
स्टेज पर राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते ने कहा कि वो उन्हें 'Altar of Secrets: Sex, Politics and Money in the Philippine Catholic Church' नाम की किताब गिफ्ट करेंगे। लेकिन इस किताब के बदले में उन्हें किस करना होगा। दुतेर्ते ने कहा, आपको किस करके कीमत चुकानी होगी। क्या आप किस के लिए तैयार हैं?

दो महिलाएं पहुंच गई स्टेज पर
स्टेज पर खड़ी दो महिलाएं हंसने लगी। दुतेर्ते ने पहले गाल पर किस करने को कहा था, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि होठों पर किस करना होगा। सभा में मौजूद एक रिपोर्टर ने कहा कि राष्ट्रपति को ये कहते हुए सुना जा सकता था कि क्या आप सिंगल हैं? आप किसे से अलग तो नहीं हुई हैं!

पहले भी रहे हैं विवादों में
किस करने के बाद राष्ट्रपति ने लोगों ने इस गंभीरता ने न लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वो लोगों को आनंद देना चाहते थे। हालांकि, इस घटना के बाद राष्ट्रपति को ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर्स ने राष्ट्रपति की इस हरकत की काफी आलोचना की। इससे पहले भी राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते इस तरह की हरकतें कर चुके हैं।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications