डॉक्टर ने गलत महिला का कर दिया गर्भपात, अब होगी कार्रवाई

सियोल। दक्षिण कोरिया में एक डॉक्टर की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 7 अगस्त को एक गर्भवती महिला गैग्सियो के एक क्लिनिक में गई थी, जो दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में ही है। पुलिस के मुताबिक, मेडिकल चार्ट में गड़बड़ी और मरीज की सही पहचान के अभाव में डॉक्टर ने गलत महिला का गर्भपात कर दिया।

South korea: doctor performed an abortion on the wrong woman

इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्लिनिक के डॉक्टर और नर्स से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर और नर्स ने अपनी गलती मान ली है, ऐसे में अब वे लापरवाही के गंभीर मामले में आरोपी हैं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरीज को न्यूट्रिशनल शॉट दिया जाना था। आरोप है कि नर्स ने मरीज की सही पहचान किए बिना ही एनेस्थीसिया का इंजेक्शन दे दिया। यहां तक कि डॉक्टर ने भी लापरवाही बरतते हुए उस महिला का गर्भपात कर दिया। मरीज को इसका अंदाजा भी नहीं था।

एक साल में दक्षिण कोरिया में गर्भपात के 50 हजार मामले आए सामने

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। हालिया कानून के मुताबिक, इस तरह के ऑपरेशन गैरकानूनी हैं जिसमें एक साल तक की सजा का प्रावधान है। बताया जा रहा है कि पिछले साल दक्षिण कोरिया में गर्भपात के करीब 50 हजार मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इन आंकड़ों की पुष्टि की है। हालांकि, ये भी कहा जा रहा है कि गर्भपात के वास्तविक आंकड़े इससे कहीं अधिक हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+