दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा कोरोना संक्रमित
केपटाउन, 13 दिसंबर। कोरोना का खतरा अभी भी कम नहीं हुआ है, दुनियाभर में इसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के नए मामले सामने आ रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है, जिसमे कहा गया है कि सिरिल रामाफोसा को कोरोना के हल्के लक्षण थे, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमे वह पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद उनका इलाज चल रहा है। गौर करने वाली बात है कि दक्षिण अफ्रीका में रविवार को एक दिन में सर्वाधिक कोरोना के 37875 नए मामले सामने आए हैं और इसी दिन राष्ट्रपति भी संक्रमित पाए गए हैं।

दक्षिण अफ्रीका सरकार के मंत्री मोंडली गुनगुबले ने बताया कि राष्ट्रपति की एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद से तबीयत खराब होने लगी थी। लेकिन वह अभी बेहतर स्थिति में हैं। राष्ट्रपति पूरी तरह से कोरोना वैक्सीन से सुरक्षित हैं, उन्होंने केपटाउन में खुद को आइसोलेट कर लिया है और अपनी सभी जिम्मेदारियों को उपराष्ट्रपति डेविड मबुजा को अगले एक हफ्ते तक के लिए सौंप दी है।












Click it and Unblock the Notifications