दक्षिण अफ्रीका में बर्थडे पार्टी के दौरान भारी गोलीबारी, हमलावरों ने 8 लोगों को उतारा मौत के घाट

दक्षिण अफ्रीकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के बाद बंदूकधारी फरार हो गये हैं और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

South Africa

South Africa Birthday Firing: दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी केप प्रांत में जन्मदिन की पार्टी के दौरान में बंदूकधारियों ने भीषण गोलीबारी करते हुए आठ लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं, कम से कम तीन लोगों के घायल होने की खबर है। दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा (एसएपीएस) ने एक बयान में कहा है, कि बर्थडे पार्टी के दौरान दो हमलावरों ने भारी गोलीबारी की है और ये वारदात रविवार की है, जब क्वाजाकेले के गकीबेरा में एक घर में बर्थडे पार्टी चल रही थी।

फायरिंग के बाद हमलावर फरार

रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के बाद बंदूकधारी फरार हो गये हैं और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी पुलिस ने कहा है, कि परिस्थितियों और हमले के संभावित उद्देश्यों की जांच चल रही थी। ताजा घटना पिछले साल बड़े पैमाने पर गोलीबारी के बाद हुई है, जिसने देश को झकझोर कर रख दिया है। पिछले साल जुलाई में, बंदूकधारियों ने सार्वजनिक जगह पर भारी गोलीबारी की थी, जिसमें 19 लोगों की हत्या कर दी थी। वहीं, पुलिस ने कहा है, कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+