दक्षिण अफ्रीका: जोहानिसबर्ग के बार में ताबड़तोड़ फायरिंग, 14 मरे, 2 सप्ताह पहले भी मरे थे 21 लोग
जोहानिसबर्ग, 10 जुलाईः दक्षिण अफ्रीका के जाहानिसबर्ग के सोवेटो टाउनशिप के एक बार में फायरिंग की एक घटना सामने आई है। शनिवार देर रात हुए इस हमले में 14 लोगों की मौत हो गई है, वहीं, कम से कम 3 लोग बुरी तरह घायल हो चुके हैं। इन लोगों को पास के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच करने में जुट गई है। अब तक की जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात एक मिनीबस की टैक्सी में सवार होकर कुछ लोग बार पहुंचे और वहां मौजूद गार्ड्स पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गौतेंग प्रांत के पुलिस आयुक्त लेफ्टिनेंट जनरल इलियास मावेला के मुताबिक घटनास्थल पर मिले कारतूसों की संख्या से पता चलता है कि फायरिंग करने वाले लोगों में एक से अधिक लोग शामिल थे।
इलियास मावेला ने कहा कि इस घटना का मकसद क्या है और वे इन लोगों को क्यों निशाना बना रहे हैं, इस बारे में फिलहाल हमारे पास पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इसमें एक उच्च क्षमता वाली बन्दूक का इस्तेमाल किया गया था और यह बेतरतीब ढंग से शूटिंग कर रही थी। आप देख सकते हैं कि मरने से पहले हर कोई इस बार से बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहा था।
दो सप्ताह पहले भी हुआ था हादसा
गौरतलब है कि दो सप्ताह पहले दक्षिण अफ्रीका के शहर टैवर्न में एक ऐसी ही घटना घटी थी जहां 21 किशोरों की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इन किशोरों में सबसे कम उम्र का युवक 13 साल का था। बताया जा रहा है कि ये युवक क्लब में नाइट आउट के लिए निकले थे। माना जाता है कि कई छात्र शनिवार की रात हाई-स्कूल की परीक्षा समाप्त होने का जश्न मना रहे थे। शवों पर चोट के निशान नहीं मिले। अधिकारियों ने भगदड़ के कारण से इनकार किया है। ये मौतें कैसे और क्यों इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications