फ्लोरिडा में अजगरों को पकड़ने के लिए बुलाए गए दो भारतीय सपेरे, मिलेंगे 46 लाख रुपए

इरूला जनजाति के मासी और वैदिवेल ने 8 दिन के भीतर ही फ्लोरिडा में करीब 13 भयानक अजगर पकड़े हैं।

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के वन अधिकारियों ने भारत के दो सपेरों को काम पर रखा है। उन्हें जिम्मेदारी दी गई है कि वे बर्मी अजगरों को पकड़े। मिली जानकारी के अनुसार ये अजगर छोटे जीवों को अपना निवाला बना रहे थे जिसके चलते कई प्रजातियां विलुप्त होने के हालात पर पहुंच गए हैं।

Snake hunters from India went to florida to hunt pythons---

बता दें कि ये दोनों सपेरे तमिलनाडु से हैं। इरुला जनजाति के मासी सदाइयान और वैदिवेल गोपाल को ये काम दिया गया है। मासी और वैदिवेल के साथ दो अनुवादकों को भी रखा गया है, जो फ्लोरिडा में बड़े सापों को पकड़ने का काम करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दोनों ने 8 दिन के अंदर ही करीब 13 अजगर पकड़े। इसमें 16 फीट की मादा अजगर भी शामिल है। मासी और वैदिवेल की इस तेजी से फ्लोरिडा के अधिकारी हैरान हैं।
इस योजना से जुड़े अधिकारी क्रिस्टन सोमर्स ने बताया कि ये अपने देश में अजगरों को बड़ी आसानी और कुशलता से पकड़ते हैं। हमें इनसे उम्मदी है कि ये फ्लोरिडा में भी लोगों को अपना कौशल सिखाएंगे। इतना ही नहीं मासी और वैदिवेल को तमिलनाडु से फ्लोरिडा बुलाए जाने के लिए 69,000 डॉलर (करीब 46 लाख रुपए) दिए गए हैं। मासी और वैदिवेल फरवरी तक फ्लोरिडा में ही रुकेंगे। ये भी पढ़ें: अंग्रेजों के जमाने की सोने की खदानें फिर की जाएगी शुरू, आयात कम करना चाहती है सरकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+