चलती कार पर आ गिरा सांप, बार-बार करता रहा डंसने की कोशिश और फिर...

नई दिल्ली। अमेरिका के कंसास में क्रिस हेंडरसन नाम का एक शख्स अपनी कार से कही जा रहा था। इतनें में एक विषैला सांप कहीं से उनकी कार पर आ गिरा। हेंडरसन सांप को शीशे पर गिरा देखकर घबरा गए। वह बार बार शीशे पर डंसने की कोशिश कर रहा था। इसपर हेंडरसन हिम्मत नहीं हारे और गाड़ी चलाते रहे और गाड़ी के भीतर से सांप की हरकतों का वीडियो बनाते रहे।

हवा का दबाव नहीं झेल पा रहा था सांप

सांप खुद को हवा के दबाव के चलते संभाल नहीं पा रहा था। वह कभी शीशे के सामने आया जाता तो कभी दरवाजे के पास लटकने लगता। सांप को शीशे से उतारने के लिए हेंडरसन ने वाइपर का इस्तेमाल किया। तब वह उतरा तो हेंडरसन के पिता ने चैन की सांस ली। वे दोनों एक दूसरे से कह रहे थे कि सांप उन्हें ही देख रहा है।

अठखेलियां करता नजर आया सांप का जोड़ा

अठखेलियां करता नजर आया सांप का जोड़ा

हाल ही में यूपी के गोंडा जिले में एक पुलिस चौकी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां पर सांप का एक जोड़ा दिखाई दिया। हालांकि, सांप का जोड़ा खुद में ही मस्त रहा और किसी को नुकसान पहुंचाए बिना ही वहां से चला गया। लेकिन सांप के जोड़े को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। ये जोड़ा अठखेलियां करता दिख रहा था।

टॉयलेट सीट के अंदर से निकला सांप

टॉयलेट सीट के अंदर से निकला सांप

कुछ समय पहले बेंगलुरू के जेपी नगर 7th फेज इलाके के एक घर में हुई है। बताया जा रहा कि यहां रहने वाले प्रमोद कुमार के टॉयलेट में कोबरा सांप निकल आया। पूरा मामला 9 जून की सुबह का है, जब टॉयलेट सीट के छेद से ये जहरीला सांप नजर आया। तुरंत ही उन्होंने इसकी जानकारी वन्यजीव बचाव दल को दी। तब जाकर सांप को बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें- थैले में मिले दो मुंह वाले सांप, दुर्लभ सांप की कीमत ढाई करोड़ से ज्यादा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+