भारत ने एंटी सबमरीन मिसाइल सिस्टम का किया सफल परीक्षण, चीन-पाकिस्तान की समंदर में खैर नहीं!
SMART Anti-Submarine Missile System: भारत ने बुधवार को ओडिशा के बालासोर के तट पर मील का पत्थर हासिल करते हुए सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो (SMART) पनडुब्बी रोधी मिसाइल सिस्टम का कामयाब परीक्षण कर लिया है।
इस मिसाइल सिस्टम की कामयाब टेस्टिंग से भारतीय नौसेना की ताकत काफी ज्यादा बढ़ जाएगी और समुद्री खतरों का मुकाबला करने के लिए इंडियन नेवी की तरकश में एक और हथियार शामिल हो गया है।

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने SMART मिसाइल सिस्टम को विकसित किया है और स्मार्ट प्रणाली, भारत की नौसेना रक्षा क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण ताकत का प्रतीक है। इसमें एक सुपरसोनिक मिसाइल है, जो 650 किलोमीटर की दूरी से पनडुब्बियों के खिलाफ टॉरपीडो को 100 प्रतिशत सटीकता के साथ लॉन्च कर सकती है।
रक्षा अधिकारियों ने क्या कहा?
रक्षा क्षेत्र के अधिकारियों ने भारतीय नौसेना के लिए इस स्वदेशी डेवलपमेंट के रणनीतिक महत्व पर जोर देते हुए सफल परीक्षण की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, कि इस परीक्षण ने पानी के भीतर खतरों का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने में स्मार्ट प्रणाली की प्रभावकारिता और विश्वसनीयता का प्रदर्शन किया है।
स्मार्ट सिस्टम की ताकत क्या है?
स्मार्ट को आप एक एंटी-शिप मिसाइल कह सकते हैं, जिसमें हल्के वजन का टॉरपीड लगाया जाता है और इसका इस्तेमाल किसी पेलोड की तरह किया जाता है। और यही दोनों ताकत एक साथ आकर एंटी-सबमरीन मिसाइल का निर्माण करती है। जिससे काफी आसानी से किसी पनडुब्बी को ध्वस्त किया जा सकता है।
भारतीय नौसेना की पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमताओं को मजबूत करने के लिए डिजाइन की गई स्मार्ट प्रणाली अत्याधुनिक तकनीक और स्वदेशी इनोवेशन के मिश्रण का प्रतिनिधित्व करती है। अपनी सुपरसोनिक क्षमताओं और टारपीडो रिलीज तंत्र के साथ, स्मार्ट प्रणाली संभावित पनडुब्बी खतरों के खिलाफ एक जबरदस्त डेटरेंट क्षमता प्रदान करती है, जो भारतीय नौसेना की ऑपरेशनल पावर और समुद्री रक्षा मुद्रा को बढ़ाती है।
SMART anti-submarine missile system की खासियतें
- यह एक कनस्तर-आधारित, लंबी दूरी की पनडुब्बी रोधी मिसाइल है।
- इसे भारतीय नौसेना के लिए DRDO ने विकसित किया है।
- इस प्रोजेक्ट के पीछे का मकसद एक त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली विकसित करना है, जो काफी दूरी से टारपीडो को लॉन्च कर सके।
- मिसाइल की मारक क्षमता 643 किमी है, यह 50 किलोग्राम विस्फोटक हथियार के साथ 20 किमी की रेंज का हल्का टॉरपीडो ले जाती है।
- स्मार्ट हवाई या जहाज-आधारित पनडुब्बी पहचान और पहचान प्रणालियों से जुड़े दो-तरफा डेटा लिंक का उपयोग करता है।
- इसे सतह के जहाज या ट्रक-आधारित तटीय बैटरी से लॉन्च किया जा सकता है।
- ये मिसाइल डबल स्टेप के सॉलिड-प्रोपेलेंट रॉकेट से ऑपरेट होती है और कोर्स करेक्शन के लिए इलेक्ट्रो-मैकेनिकल एक्चुएटर्स का इस्तेमाल करती है।
- मिसाइल का पता लगाने की सीमा को कम करने के लिए समुद्री स्किमिंग का उपयोग किया जाता है।
- SMART का पहला सफल परीक्षण 5 अक्टूबर 2020 को अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications