शिकागो में छह वर्ष के बच्‍चे ने किया भाई का मर्डर

न्यूयॉर्क। अमेरिका के शिकागो में एक अजीबो गरीब और डरा देने वाली घटना हुई है। यहां पर छह वर्ष के बच्‍चे ने खेलते समय अपने छोटे भाई पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

chicago-shooting

'शिकागो ट्रिब्यून' एक रिपोर्ट के अनुसार बच्चों के पिता माइकल सैंटियागो (25) के खिलाफ बच्चों को खतरे में डालने का मामला दर्ज किया गया है। पिता को 75,000 डॉलर के जुर्माने पर जमानत दे दी गई है।

प्रॉ‍स्क्यिूटर जोसेफ डिबेला के हवाले से न्‍यूजपेपर में कहा गया है कि सैंटियागो एक रेस्‍टोरेंट मैनेजर और स्‍पेन के एक गैंग का मेंबर है। घटना से एक हफ्ते पहले उसने बड़े बेटे को अपनी बंदूक रखने की जगह दिखाई थी। बंदूक में कारतूस भरा हुआ था। वह फ्रिज के ऊपर कपड़े में लपेट कर रखी गई थी।

डिबेला ने कहा कि सैंटियागो ने बेटे को बताया कि बंदूक हिफाजत करने और बड़ों के प्रयोग के लिए है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को दोनों भाई घर में चोर-सिपाही खेल रहे थे और उस वक्त उनके माता-पिता बाहर से गए हुए थे। उसी दौरान छह वर्षीय बेटे की नजर बंदूक पर पड़ी। उसने बंदूक उठाई और तीन वर्षीय भाई की ओर मुंह करके गोली चला दी।

कुक काउंटी के जज जेम्स ब्राउन ने कहा कि यह एक बहुत बड़ी घटना है। 10 लाख डॉलर या उससे कम के जुर्माने से बच्चा वापस नहीं आने वाला है। जज के मुताबिक यही होता है, जब वे लोग बंदूक रखते हैं, जिन्हें बंदूक नहीं रखनी चाहिए। सैंटियागो को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+