Video: अब अमेरिकी गायक मैरी मिलबेन ने छुए पीएम मोदी के पैर, प्रधानमंत्री को बताया दयालु व्यक्ति
Mary millben Touches Pm Modi Feet: पापुआ न्यू गिनी के बाद कल अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में भी एक शानदार नजारा देखने को मिला। दरअसल, कल रात प्रधानमंत्री की आधिकारिक राजकीय यात्रा के समापन समारोह के दौरान अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने भारत का राष्ट्रगान जन गण मन गाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छू लिए और आशीर्वाद लिया। बता दें कि इससे पहले पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारपे ने भी पीएम मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिए थे।
दरअसल, अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन के रोनाल्ड रीगन सेंटर में मोदी प्रवासी भारतीयों को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां पर कार्यक्रम के शुरु होने से पहले भारत का राष्ट्रगान हुआ जिसे अमेरिका की फेमस सिंगर और एक्टर ज्यूरी मिलबेन (Mary millben) ने गाना शुरू किया। इस दौरान पीएम मोदी भी साथ दे रहे थे। राष्ट्रगान खत्म होने के बाद मेरी मिलबेन ने पहले उपस्थित जनता को झुककर नमन किया। इसके बाद सभी को लगा कि मिलबेन चली जाएंगी। लेकिन उसके बाद वह हुआ जिसका किसी को अंदाजा नहीं था।

वीडियो हुआ वायरल
यहां देखें Video
इसके बाद अचानक मेरी ज्यूरी मिलबेन (Mary millben) पीएम मोदी के पास पहुंच गईं फिर उन्होंने पीएम मोदी के सम्मान में वह काम किया जिसका अंदाजा प्रधानमंत्री मोदी को भी नहीं था। दरअसल, मेरी मिलबेन तुरंत झुकीं और पीएम मोदी के पैर छू लिए। हालांकि, पीएम मोदी ने मिलबेन को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन मिलबेन ने उनके पैर छूकर ही मानीं। इससे पीएम मोदी बहुत अभिभूत हुए। उन्होंने मेरी ज्यूरी मिलबेन (Mary millben) से हाथ मिलाया और उनको भी नमस्कार किया।
कौन हैं मेरी मिलबेन (Who is Mary Millben)
मेरी मिलबेन अमेरिका की जानी मानी गायिका हैं। मिलबेन अक्सर राजकीय कार्यक्रम में परफॉर्म करती नजर आईं। उन्होंने अब तक लगातार तीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश, बराक ओबामा और डोनाल्ड ट्रंप के लिए प्रदर्शन किया है। मिलबेन पहले भी भारत का राष्ट्रगान गाकर चर्चा में आ चुकी हैं। मेरी जब भारत का राष्ट्रगान गाती हैं, तो लगता है कोई भारतीय सिंगर राष्ट्रगान गा रही हों।












Click it and Unblock the Notifications