सिंगर डेमी लोवाटो का अपने जेंडर को लेकर बड़ा खुलासा, बोलीं- मैं लड़की नहीं बल्कि...
मशहूर सिंग डेमी लोवाटो का अपने जेंडर पर खुलासा, मैं नॉन-बाइनरी हूं
न्यूयॉर्क, 21 मई: मशहूर अमेरिकी सिंगर डेमी लोवाटो ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासा किया है। डेमी ने अपने फैंस के साथ वीडियो साझा करते हुए बताया है कि उनका जेंडर फीमेल नहीं है। डेमी ने कह है कि वो नॉन-बाइनरी हैं। डेमी ने इस जानकारी को सभी के साथ शेयर करते हुए कहा कि इसको लेकर उनको गर्व है।

इंस्टा पर शेयर किया वीडियो
डेमी लोवाटो ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- हम सुबह हम उठते हैं, हर दिन हमें मौका मिलता है कि हम वो बन पाएं जो हम बनना चाहते हैं और जो बनने की ख्वाहिश हमाररे अंदर है। मैंने अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा सबके सामने गुजाराहै। जिंदगी में सब कुछ आपसे शेयर किया है। आपने अच्छा, बुरा और उसके बीच का सबकुछ देखा है। आज ये भी शेयर कर रही हूं।
मैं खुद को नॉन बाइनरी में रख रही हूं
डेमी ने फैंस से कहा, मैं अपनी जिंदगी की ये अहम बात आपके साथ शेयर कर रही हूं। मैं इस बात को बताते हुए बेहद खुश हूं कि मेरी पहचान नॉन-बाइनरी के रूप में है और मैं इसे आधिकारिक रूप से कह रही हूं। उन्होंने कहा, बहुत से लोग अपने अपनों के साथ अपनी असलियत को शेयर नहीं कर पाते। मैं कोई एक्सपर्ट नहीं हूं। बस आपके साथ यह बात शेयर करने से अच्छा लग रहा है।

क्या है नॉन बाइनेरी का मतलब
सिंगर डेमी लोवाटो एलजीबीटीक्यू अधिकारों के लिए लंबे समय से बोलती रही हैं। उनको खुलकर अपनी बात रखने के लिए जाना जाता है। ऐसे में अब उन्होंने अपने बारे में ये खुलासा किया है। उन्होंने खुद को नॉन-बाइनरी में रखा है। नॉन-बाइनरी का मतलब क्वीर जेंडर के लोग होते हैं, जिनकी पहचान ना तो मेल और ना ही फीमेल होती है।












Click it and Unblock the Notifications