सिंगापुर के चिड़ियाघर में मचा हड़कंप, एक साथ चार शेर कोरोना पॉजिटिव
सिंगापुर, 10 नवबंर: सिंगापुर के चिड़ियाघर में 4 शेरों का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद जू में हड़ंकप मच गया है। 4 एशियाई शेरों का नाइट सफारी में टेस्ट पॉजिटिव आया है। चारों शेरों को खांसने, छींकने और सुस्ती सहित हल्के लक्षण दिखाई दे रहे थे। स्ट्रेट्स टाइम्स ने पशु और पशु चिकित्सा सेवा (एवीएस) के हवाले से इसकी जानकारी साझा की है।
Recommended Video

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर के चिड़ियाघर में चारों शेरों की कोरोना जांच कर्मचारियों के संपर्क में आने के बाद किया गया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इधर 'चैनल न्यूज एशिया' (सीएनए) की खबर में चिड़ियाघर संचालक, मंडई वाइल्डलाइफ ग्रुप में संरक्षण, अनुसंधान और पशु चिकित्सा की उपाध्यक्ष डॉ. सोनाजा लूज के हवाले से कहा गया है कि सभी शेर स्वस्थ हैं और अच्छे से खा-पी रहे हैं।
शेरों के कोरोना की चपेट में आने के बाद चिड़ियाघर के बाकी जानवरों को एक दूसरे अलग कर दिया है। एवीएस ने सभी नौ एशियाई और पांच अफ्रीकी शेरों को अलग रखने के निर्देश दिए हैं।इधर, सिंगापुर के चिड़ियाघर में एक अफ्रीकी शेर में भी सोमवार को लक्षण दिखे और उसका परीक्षण किया जा रहा है। चिड़ियाघर संचालक ने बताया कि उन्हें 8 नवंबर को पॉजिटिव पीसीआर परीक्षण मिला। एक अलग बयान में मंडई वन्यजीव समूह ने कहा कि नाइट सफारी में ट्राम मार्ग के साथ एशियाई शेरों का प्रदर्शन रविवार से बंद कर दिया गया है, क्योंकि चार शेरों में श्वसन संबंधी लक्षण दिखाई दिए थे।
इस बीच देश ने 3,397 ताजा कोविड -19 मामले भी दर्ज किए, जिसके बाद सिंगापुर में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,24,200 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोनो वायरस से 12 मौतों की सूचना दी, जिससे मरने वालों की संख्या 523 हो गई।












Click it and Unblock the Notifications